एक और उपलब्धिः आनंद प्रकाश बडोला ने तटरक्षक क्षेत्र (पूर्व) के कमांडर का पद्भार संभाला

एक और उपलब्धिः आनंद प्रकाश बडोला ने तटरक्षक क्षेत्र (पूर्व) के कमांडर का पद्भार संभाला

आनंद प्रकाश बडोला, वर्ष 1990 में भारतीय तटरक्षक में भर्ती हुए और अपने लगभग तीन दशक के विशिष्ठ कार्यकाल के दौरान भारतीय तटरक्षक के विभिन्न श्रेणी के पोतों की कमान संभाली है । फ्लैग अफसर ने तटीय और अपतटीय क्षेत्रों में विभिन्न क्षमताओं में अपनी सेवाएँ दी है तथा उनका संचालन, प्रशासन, मानव संसाधन, नीति और योजना क्षेत्रों में प्रभावशाली एवं सरहानीय रिकॉर्ड है ।

उत्तराखंड के आनंद प्रकाश बडोला बतौर कमांडर तटरक्षक क्षेत्र (पूर्व) की कमान संभाल ली है। उन्होंने महानिरीक्षक एस परमेश से कमांडर तटरक्षक (पूर्व) का कार्यभार ग्रहण किया है। एस परमेश को कमांडर तटरक्षक (पश्चिम) नियुक्त किया गया है।

महानिरीक्षक आनंद प्रकाश बडोला, वर्ष 1990 में भारतीय तटरक्षक में भर्ती हुए और अपने लगभग तीन दशक के विशिष्ठ कार्यकाल के दौरान भारतीय तटरक्षक के विभिन्न श्रेणी के पोतों की कमान संभाली है । फ्लैग अफसर ने तटीय और अपतटीय क्षेत्रों में विभिन्न क्षमताओं में अपनी सेवाएँ दी है तथा उनका संचालन, प्रशासन, मानव संसाधन, नीति और योजना क्षेत्रों में प्रभावशाली एवं सरहानीय रिकॉर्ड है ।

वह फ्लैग अफसर नौचालन और निर्देशन (डायरेक्शन) के विशेषज्ञ हैं तथा यूएस स्टाफ महाविद्यालय न्यू पोर्ट, यूएसए के पूर्व छात्र है। महानिरीक्षक आनंद प्रकाश बड़ोला ने रसायन विज्ञान में स्नातकोत्तर डिग्री प्राप्त की है। उन्हें दो बार भारतीय तटरक्षक महानिदेशक द्वारा प्रशंसा और कमांडर–इन–चीफ अंडमान एवं निकोबार द्वारा प्रशस्ति पत्र दिया जा चुका है।

फ्लैग ऑफिसर ने अपने कार्यकाल में विभिन्न स्टाफ नियुक्तियों का पद संभाला है, जिनमें प्रधान निदेशक (प्रशासन) तटरक्षक मुख्यालय, कमान अधिकारी तटरक्षक स्टेशन (दिल्ली), मुख्य स्टाफ अधिकारी (संचालन) तटरक्षक क्षेत्र (पूर्व) और क्षेत्रीय संचालन और योजना अधिकारी, क्षेत्र (पश्चिम और अंडमान और निकोबार ) सम्मिलित है, जहां उन्होंने उच्च स्तर की परिचालन प्रभावशीलता और सेवा के लिए प्रशासनिक समेकन को प्राप्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है ।

17 मई 2017 को फ्लैग रैंक पर पदोन्नत होने के बाद वह मुख्यालय तटरक्षक पूर्वी समुद्री सीमा क्षेत्र और पश्चिम समुद्री सीमा क्षेत्र में स्टाफ प्रमुख के पद पर रहे। वह दिसंबर 2019 से जून 2021 तक कमांडर तटरक्षक क्षेत्र (पश्चिम) के पद पर कार्यरत रहे। 15 अगस्त 2020 को भारत के राष्ट्रपति द्वारा विशिष्ट सेवा के लिए उन्हें तटरक्षक पदक से सम्मानित किया गया। फ्लैग ऑफिसर बडोला उत्तराखंड से हैं। पत्नी नीलिमा के अलावा उनके परिवार में दो बेटे करण और अर्जुन हैं।

Hill Mail
ADMINISTRATOR
PROFILE

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked with *

विज्ञापन

[fvplayer id=”10″]

Latest Posts

  • यमकेश्वर के लाल और उत्तराखंड के गौरव पत्रकार मनजीत नेगी सीडीएस कमेंडेशन पत्र से हुए सम्मानित

    यमकेश्वर के लाल और उत्तराखंड के गौरव पत्रकार मनजीत नेगी सीडीएस कमेंडेशन पत्र से हुए सम्मानित0

    सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने आजतक के कार्यकारी संपादक मनजीत नेगी को चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ कमेंडेशन मेडल और प्रशंसा पत्र से किया सम्मानित, आजतक के कार्यकारी संपादक मनजीत नेगी को रक्षा क्षेत्र में उनकी निर्भीक पत्रकारिता के लिए चीफ ऑफ़ डिफेंस स्टाफ़ कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया गया। सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित होने वाले ये देश के एक मात्र रक्षा पत्रकार हैं। सीडीएस ऑफ़ डिफेंस स्टाफ़ जनरल अनिल चौहान ने ३० मई को सेवानिवृत होने से पूर्व कई तीनों सेनाओं के कई अधिकारियों और जवानों को सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया। सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने सेनाओं के अलावा समाज के अलग अलग क्षेत्रों में बेहतरीन कार्य करने वाले कुछ चुनिंदा लोगों को सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया। मनजीत नेगी उनमें से एक हैं। मनजीत नेगी पत्रकारिता के क्षेत्र में। पिछले 25 साल से कार्यरत हैं।

    READ MORE
  • अंडमान में मानसून की दस्तक, उत्तर भारत में लू का कहर; 22 मई तक हीटवेव का अलर्ट

    अंडमान में मानसून की दस्तक, उत्तर भारत में लू का कहर; 22 मई तक हीटवेव का अलर्ट0

    देश में मौसम ने दो अलग-अलग रंग दिखाने शुरू कर दिए हैं। एक ओर दक्षिण-पश्चिम मानसून ने अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में दस्तक देकर बारिश की उम्मीद जगा दी है, वहीं दूसरी ओर उत्तर और मध्य भारत के कई राज्य भीषण गर्मी और लू की चपेट में हैं। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों में 22 मई तक लू चलने का अलर्ट जारी किया है।

    READ MORE
  • ऑपरेशन सिंदूर का शेर: स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की वीरता ने दुश्मन के दिल में पैदा किया खौफ

    ऑपरेशन सिंदूर का शेर: स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की वीरता ने दुश्मन के दिल में पैदा किया खौफ0

    भारतीय वायुसेना के जांबाज योद्धाओं की बहादुरी की कहानियां हमेशा देशवासियों के भीतर गर्व और राष्ट्रभक्ति की भावना जगाती रही हैं। ऐसी ही एक प्रेरणादायक कहानी है स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की, जिन्होंने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान अदम्य साहस, असाधारण नेतृत्व और अद्भुत युद्ध कौशल का परिचय देकर भारतीय वायुसेना का मान बढ़ाया। दुश्मन के इलाके में आधी रात को अंजाम दिए गए इस बेहद जोखिम भरे मिशन में उन्होंने जिस धैर्य और सटीकता के साथ कार्रवाई की, वह आज भारतीय सैन्य इतिहास में वीरता की मिसाल बन चुकी है।

    READ MORE

Follow Us

Previous Next
Close
Test Caption
Test Description goes like this