Home फ़ौज सेवानिवृत्त सैनिक शिकायत समाधान पोर्टल का शुभारम्भ
फ़ौज

सेवानिवृत्त सैनिक शिकायत समाधान पोर्टल का शुभारम्भ

The Army Veterans Grievance Handling (AVGH) Portalभारतीय सेना ने सेवानिवृत्त सैनिक शिकायत समाधान पोर्टल का शुभारम्भ किया। इस पोर्टल का उद्घाटन सेनाध्यक्ष जनरल बिक्रम सिंह ने किया। सेना की इस पहल से सैनिक व उनके परिजनों की शिकायतें एक क्लिक पर संबंधित विभाग व एजेंसी के पास पहुंच सकेगी। इंटरनेट आधारित इस पोर्टल को नेशनल इंफोर्मेटिक्स सेंटर (एनआईसी) ने डिजाइन व विकसित किया है।

यह पोर्टल सेना की उन तमाम पहलों में से एक है, जिनके माध्यम से भारतीय सेना हाल के दिनों में अपने सेवानिवृत्त सैनिकों व वीर नारियों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। सेवानिवृत्त सैनिक विशेष यूजर आईडी और पासवर्ड के जरिए अपनी सुविधानुसार इस वेबसाइट पर क्लिक करके सेवानिवृत्त सैनिक व उनके परिवारों से जुड़ी सेना की विभिन्न योजनाओं, फायदों आदि की जानकारी ले सकते हैं।

यह पोर्टल देशभर में सेना से संबंधित विभिन्न विभागों में सेवानिवृत्त सैनिकों की याचिकाओं की जानकारी व उनकी वर्तमान स्थिति के बारे में भी जानकारी देने में सक्षम होगा। इस पोर्टल में एक स्वचालित जवाब व्यवस्था (ऑटोमेटेड रेस्पोंस फीचर) भी समाहित है, जो समय समय पर इन सेवानिवृत्त सैनिकों को उनकी शिकायतों व रुके हुए मामलों की वर्तमान स्थिति के बारे में ईमेल और मोबाइल पर संदेश भेजकर सूचित करेगा।

एवीजीएच पोर्टल सेवानिवृत्त सैनिकों व उनके परिजनों की जरूरतों और अपेक्षाओं को पूरा करने में अत्यंत महत्वपूर्ण साबित होगा। इस पोर्टल की सेवाएं www.indianarmyveterans.gov.in वेबसाइट के जरिए ली जा सकती हैं।

हिलमेल ब्यूरो

Written by
Y S Bisht

लखनऊ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन करने के बाद कई टीवी प्रोग्राम के लिए काम किया। एशिया डिफेंस न्यूज़ इंटरनेशनल (अडनी) से जुड़े। यह एजेंसी हिंदी, अंग्रेजी, उर्दू, मणिपुरी और असमिया में अपनी सेवाएं देती है। इसके अलावा एशिया डिफेंस न्यूज के नाम से एक मासिक पत्रिका भी निकालती थी। वर्ष 2013 में जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को लेकर हिल-मेल वेबसाइट शुरू की। फरवरी 2016 से हिल-मेल में बतौर संपादक कार्यरत। मूल रूप से पौड़ी गढ़वाल के निवासी हैं।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HillMail Magazine – September 2026

HillMail Sep 2026
पत्रिकाओं के सभी अंक देखें

Related Articles

अलकनंदा तट पर चला स्वच्छता अभियान, एसएसबी कार्मिकों ने किया श्रमदान

स्वच्छता ही सेवा-2026 अभियान के तहत बुधवार, 1 अक्टूबर को केंद्रीयकृत प्रशिक्षण...

NIM के पर्वतारोहण अभियानों का फ्लैग-इन, CM धामी ने दलों को दी बधाई

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में नेहरू...

इंजीनियर पिता ने खड़ा किया नौसेना का आधार, बेटे ने संभाली तीन सितारा कमान

भारतीय नौसेना की ताकत केवल समुद्र में तैरते युद्धपोतों, पनडुब्बियों और विमानवाहक...