Saturday , 5 September 2026
Home देश-विदेश कोरोना, वैक्सीन, ओलंपिक, मिल्खा, मॉनसून…. पढ़िए आज मन की बात में पीएम मोदी ने क्या-क्या कहा
देश-विदेश

कोरोना, वैक्सीन, ओलंपिक, मिल्खा, मॉनसून…. पढ़िए आज मन की बात में पीएम मोदी ने क्या-क्या कहा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज मन की बात कार्यक्रम में लीजेंड एथलीट मिल्खा सिंह को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि जब वह अस्पताल में थे तो मुझे उनसे बात करने का अवसर मिला था। मैंने उनसे कहा था कि आपने तो 1964 में टोक्यो ओलंपिक में भारत का प्रतिनिधित्व किया था इसलिए इस बार जब हमारे खिलाड़ी ओलंपिक के लिए टोक्यो जा रहे हैं तो आपको हमारे एथलीट का मनोबल बढ़ाना है और उन्हें अपने संदेश से प्रेरित करना है।

Image

टोक्यो जा रहे खिलाड़ियों का जिक्र करते हुए पीएम ने कहा कि हर खिलाड़ी का अपना संघर्ष रहा है, बरसों की मेहनत रही है।

Image

उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि वे #Cheer4India के साथ अपने इन खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दे सकते हैं। पीएम ने कहा कि अगर आपको कोई ऐसा आइडिया आता है जो हमारे खिलाड़िों के लिए देश को मिलकर करना चाहिए तो वो आप मुझे जरूर भेजिएगा।

Image

मोदी ने कहा कि कोरोना के खिलाफ हम देशवासियों की लड़ाई जारी है लेकिन इस लड़ाई में हम सब साथ मिलकर कई असाधारण मुकाम भी हासिल कर रहे हैं।

Image

पीएम ने बताया कि मध्य प्रदेश के सतना के एक साथी हैं श्रीमान रामलोटन कुशवाहा जी, उन्होंने बहुत ही सराहनीय काम किया है। रामलोटन जी ने अपने खेत में एक देशी म्यूजियम बनाया है। इस म्यूजिम में उन्होंने सैकड़ों औषधीय पौधों और बीजों का संग्रह किया है।

उन्होंने कहा कि हमारे शास्त्रों में कहा गया है- “नास्ति मूलम् अनौषधम्” अर्थात, पृथ्वी पर ऐसी कोई वनस्पति ही नहीं है जिसमें कोई न कोई औषधीय गुण न हो! हमारे आस-पास ऐसे कितने ही पेड़ पौधे होते हैं जिनमें अद्भुत गुण होते हैं, लेकिन कई बार हमें उनके बारे में पता ही नहीं होता!

पीएम ने आगे कहा कि हमारे देश में अब मॉनसून का सीजन भी आ गया है। बादल जब बरसते हैं तो केवल हमारे लिए ही नहीं बरसते, बल्कि बादल आने वाली पीढ़ियों के लिए भी बरसते हैं। इसलिए मैं जल संरक्षण को देश सेवा का ही एक रूप मानता हूं।

Image

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles