उत्तर भारत में यूपी के अधिकांश हिस्सों, दिल्ली, हरियाणा और पंजाब के इलाके में अब भी मॉनसूनी बारिश का इंतजार हो रहा है। दिल्ली में तो मंगलवार को भयानक गर्मी थी। पहाड़ी प्रदेश उत्तराखंड में अगले कुछ दिनों तक मौसम कैसा रहेगा, कहां कैसी बारिश हो सकती है… मौसम विभाग की ओर से पूर्वानुमान जारी किया गया है। आइए जानते हैं-
30 जून यानी आज के बारे में भविष्यवाणी
राज्य के पर्वतीय क्षेत्रों खासतौर से रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में कहीं-कहीं बहुत हल्की से हल्की वर्षा, गर्जन के साथ बौछार होने की संभावना है। प्रदेश के मैदानी क्षेत्रों में मौसम शुष्क रहेगा।
1 जुलाई का हाल
महीने के पहले दिन उत्तराखंड के कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा/गर्जन के साथ बौछार होने की संभावना है।
2 और 3 जुलाई को भी उत्तराखंड के अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा/गर्जन के साथ बौछार हो सकती है।
पौड़ी में बिजली चमकने के आसार
मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार 3 जुलाई तक जनपद गढ़वाल क्षेत्र के अंतर्गत कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने एवं तीव्र बौछार पड़ने की सम्भावना है। जबकि 2 जुलाई को कहीं-कहीं गर्जन के साथ भारी से बहुत भारी वर्षा होने की सम्भावना है। ऐसे में लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।


Leave a comment