Saturday , 5 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ चंपावत गायकी से धूम मचा रहे पवनदीप राजन, सीएम तीरथ बोले- रोशन कर रहे प्रदेश का नाम
चंपावतउत्तराखंड न्यूज़

गायकी से धूम मचा रहे पवनदीप राजन, सीएम तीरथ बोले- रोशन कर रहे प्रदेश का नाम

पवनदीप राजन आज किसी परिचय के मोहताज नहीं है। उनकी गायकी ने उन्हें उत्तराखंड ही नहीं, देशभर में घर-घर पहचान दिलाई है। लोग उनकी आवाज के दीवाने हैं। टीवी पर उनके कार्यक्रम का लोगों को इंतजार रहता है। अपने गायन से उत्तराखंड के परंपरागत लोक संगीतों को नई पहचान दिलाने वाले, इंडियन आइडल फेम, मशहूर गायक पवनदीप राजन की मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने प्रशंसा की है।

उन्होंने तस्वीर शेयर करते हुए बताया कि पवनदीप राजन से भेंट कर उन्हें शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि कम समय में संगीत की दुनिया में प्रसिद्धि पाने के साथ ही पवनदीप प्रदेश का नाम रोशन कर युवाओं के प्रेरणास्रोत बन गए हैं।

सिंगिंग रियलिटी शो ‘इंडियन आइडल’ में उत्तराखंड के छोरे की आवाज का जादू सिर चढ़कर बोला। गुजरे जमाने की मशहूर अभिनेत्री रेखा ने भी जब पवनदीप की आवाज सुनी तो पहाड़ के लाल की खूब तारीफ की।

रेखा ने यहां तक कह दिया कि वह पवनदीप को गोद लेना चाहती हैं। उन्होंने कहा, ‘तुम्हारी आवाज बहुत ही अच्छी है। भगवान का आशीर्वाद तुम पर बना रहे। ऐसे ही शाइन करते रहो।’

रेखा ने आगे कहा कि जब आप गाते हो.. मैंने कश्मीर, जम्मू में शूटिंग की लेकिन मैं उत्तराखंड नहीं गई। मैं चाहती हूं कि मैं आपके गांव आऊं। मैं अभी आपकी आवाज सुनती हूं तो उसके जरिए मुझे आपके घर की वादियों की गूंज सुनाई देती है। तो सोचिए मैं वहां पहुंचीं तो क्या आलम होगा।

पवनदीप ने अपने पिता और ताऊ से बचपन में ही म्यूजिक सीखा। उन्हें गीत-संगीत का माहौल परिवार से ही मिला। पवनदीप के दादा अपने समय के प्रसिद्ध लोकगायक थे। 1996 में पवनदीप का जन्म उत्तराखंड के चंपावत में हुआ था।

वह 2015 में रियलिटी शो ‘वॉइस इंडिया सीजन 1’ भी जीत चुके हैं। वह कई पहाड़ी फिल्मों में संगीत भी दे चुके हैं। उत्तराखंड सरकार ने उन्हें प्रदेश का यूथ एंबेसडर भी बनाया था।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...