Home उत्तराखंड न्यूज़ … तो गंगोत्री उपचुनाव में होगा हाईवोल्टेज मुकाबला! आम आदमी पार्टी ने सीएम तीरथ को दी कर्नल कोठियाल से लड़ने की चुनौती
उत्तराखंड न्यूज़देहरादून

… तो गंगोत्री उपचुनाव में होगा हाईवोल्टेज मुकाबला! आम आदमी पार्टी ने सीएम तीरथ को दी कर्नल कोठियाल से लड़ने की चुनौती

मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत किस सीट से चुनाव लड़ेंगे इस पर अभी भाजपा ने स्थिति साफ नहीं की है, लेकिन सितंबर तक मुख्यमंत्री का चुनाव लड़ना जरूरी है। भाजपा के विधायक रहे गोपाल सिंह के निधन के बाद खाली हुई गंगोत्री सीट पर उनके चुनाव लड़ने की संभावना है। ऐसे में आम आदमी पार्टी ने उन्हें चुनाव लड़ने के लिए चुनौती दे दी है।

उत्तराखंड की गंगोत्री विधानसभा सीट पर संभावित उपचुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी ने अपना दांव चल दिया है। पार्टी ने यहां से उपचुनाव लड़ने का ऐलान किया है। साथ ही अपने सबसे बड़े चेहरे कर्नल अजय कोठियाल (रिटा.) को मैदान में उतारने की घोषणा की है। साथ ही मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत को गंगोत्री से उपचुनाव लड़ने की चुनौती दी है। यह सीट भाजपा विधायक गोपाल रावत के निधन से खाली हुई है। ऐसा माना जा रहा है कि चुनाव आयोग की इजाजत मिलते ही तीरथ सिंह रावत यहां से उपचुनाव लड़ेंगे।

आम आदमी पार्टी यानी ‘आप’ ने कहा है कि यदि मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत गंगोत्री विधानसभा के उपचुनाव सीट पर चुनाव लड़ने की हिम्मत दिखाते हैं तो आम आदमी पार्टी की तरफ से उनके वरिष्ठ नेता कर्नल अजय कोठियाल मुख्यमंत्री के खिलाफ ताल ठोकेंगे। पार्टी प्रवक्ता नवीन ने कहा कि मुख्यमंत्री तीरथ सिंह ने सितंबर तक चुनाव अनिवार्य रूप से लड़ने की बात कही है, ऐसे में मुख्यमंत्री में यदि हिम्मत है तो वह गंगोत्री विधानसभा के उपचुनाव सीट पर चुनाव लड़ें। यदि वह ऐसा करते हैं तो आम आदमी पार्टी की तरफ से कर्नल अजय कोठियाल उन्हें चुनौती देंगे और मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत को मैदान से बाहर कर देंगे।

मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत किस सीट से चुनाव लड़ेंगे इस पर अभी भाजपा ने स्थिति साफ नहीं की है, लेकिन सितंबर तक मुख्यमंत्री का चुनाव लड़ना जरूरी है। भाजपा के विधायक रहे गोपाल सिंह के निधन के बाद खाली हुई गंगोत्री सीट पर उनके चुनाव लड़ने की संभावना है। ऐसे में आम आदमी पार्टी ने उन्हें चुनाव लड़ने के लिए चुनौती दे दी है।

इस पर एक फेसबुक पोस्ट करते हुए कर्नल कोठियाल ने लिखा, ‘पांच वर्षों में भाजपा ने उत्तराखंड को बर्बाद कर दिया…मैं सौभाग्यशाली हूं कि मेरी पार्टी ने मुझे उत्तराखंड के वर्तमान मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के सामने गंगोत्री उपचुनाव लड़ने का मौक़ा दिया है। मैं गंगोत्री विधानसभा के कई गांवों में गया। लोग बहुत दुखी हैं। मुझे विश्वास है कि इस बार जनता की जीत होगी। जय हिंद। जय उत्तराखंड।’

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HillMail Magazine – September 2026

HillMail Sep 2026
पत्रिकाओं के सभी अंक देखें

Related Articles

भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए रामशरण नौटियाल, जुबिन नौटियाल के पिता हैं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष

उत्तराखंड की राजनीति में सोमवार को एक अहम घटनाक्रम सामने आया। देहरादून...

उत्तराखंड में अगले चार महीने में 2000 पदों पर भर्ती की तैयारी, UKSSSC का परीक्षा कैलेंडर जारी

उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए महत्वपूर्ण...