Friday , 4 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ उत्तराखंड के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत का इस्तीफा, नरेंद्र तोमर बतौर पर्यवेक्षक पहुंचेंगे देहरादून
उत्तराखंड न्यूज़देहरादून

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत का इस्तीफा, नरेंद्र तोमर बतौर पर्यवेक्षक पहुंचेंगे देहरादून

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। तीरथ सिंह रावत ने राज्यपाल बेबीरानी मौर्य को 11ः15 पर इस्तीफा सौंपा। ऐसा माना जा रहा है कि भाजपा आलाकमान ने उन्हें संवैधानिक दिक्कतों के चलते पद छोड़ने की सलाह दी थी। राज्य में अगला सीएम विधायक दल में से ही चुना जाएगा। इसके लिए केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर बतौर पर्यवेक्षक देहरादून पहुंचने वाले हैं।

पौड़ी से लोकसभा सांसद तीरथ सिंह रावत ने 10 मार्च को सीएम पद की शपथ ली थी। अपने पद पर बने रहने के लिए उन्हें हर हाल में 10 सितंबर तक विधानसभा से निर्वाचित होना था। राज्य में विधानसभा की दो सीटें खाली हैं लेकिन संवैधानिक बाध्यता के चलते इन पर फिलहाल चुनाव नहीं कराया जा सकता है।

मुख्यमंत्री रावत बुधवार को अचानक दिल्ली पहुंचे थे। गुरुवार देर रात उन्होंने नड्डा और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की थी। इसके अलावा उन्होंने शुक्रवार को भी नड्डा से मुलाकात की थी। इससे अटकलें लग रही थीं कि राज्य में जल्द ही नेतृत्व परिवर्तन पर कोई फैसला लिया जा सकता है।

दिल्ली से देहरादून पहुंचने पर मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने प्रेसवार्ता की। उन्होंने पत्रकारों को सम्बोधित करते हुए सरकार की अनेक घोषणाओं का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने कोविड को लेकर राहत देने के लिए कई अहम कदम उठाए हैं। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, विद्यालयी शिक्षा, संस्कृति एवं सूचना और पर्यटन समेत कई क्षेत्रों में सहायता दी गई है। बड़ी संख्या में प्रदेश में रोजगार के लिए अवसर पैदा किए गए हैं। राजकीय विभागों में सीधी नियुक्ति के प्रयास किए गए हैं। कक्षा 12 तक के विद्यार्थियों के लिए निशुल्क किताबें देने की योजना तैयार की गई है तथा 10वीं और 12वीं में अव्वल आने छात्र एवं छात्राओं को लेपटॉप और टेबलेट देने की घोषणा की।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...