Home उत्तराखंड न्यूज़ उत्तरकाशी उत्तरकाशी के इस गांव में पूर्व सीएम त्रिवेंद्र के प्रयासों से अब शुरू हुआ जियो का नेटवर्क
उत्तरकाशीउत्तराखंड न्यूज़

उत्तरकाशी के इस गांव में पूर्व सीएम त्रिवेंद्र के प्रयासों से अब शुरू हुआ जियो का नेटवर्क

मोबाइल क्रांति के बाद सूचना का आदान-प्रदान काफी सरल और सुलभ हो गया है। आवागमन कम हो गया है और बहुत से काम फोन पर ही संभव हो रहे हैं। हालांकि कुछ गांवों में अब भी नेटवर्क की दिक्कत है।

आज के समय में मोबाइल टेलिफोन की सुविधा कितनी महत्वपूर्ण है, इसके बारे में हम सभी जानते हैं। हालांकि अब देश के कुछ हिस्सों में नेटवर्क की परेशानी या किसी अन्य समस्या के चलते लोगों संचार सुविधा का लाभ नहीं उठा पाते हैं।

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के अथक प्रयासों के चलते केंद्रीय संचार, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री रविशंकर प्रसाद द्वारा पूर्व में स्वीकृत उत्तरकाशी जिले के ब्लॉक- मोरी के आखिरी गांव- मौंडा में जियो का नेटवर्क सुचारू रूप से शुरू हो गया है।

आजादी के बाद से अब तक करीब 10 से 15 गांवों में किसी भी प्रकार के नेटवर्क की सुविधा नहीं थी, जिसके चलते गांव वालों को कनेक्टिविटी को लेकर काफी समस्याओं का सामना करना पड़ता था। अब Jio नेटवर्क के चालू होने से यहां की इस समस्या का निदान हो चुका है। सभी ग्रामवासी काफी उत्साहित हैं और उन्होंने केंद्रीय मंत्री और पूर्व मुख्यमंत्री जी का आभार जताया है।

आपको पता होगा कि उत्तराखंड के कुछ सुदूर गांवों में कोरोना काल के दौरान बच्चों को 3-4 किमी दूर जाकर पढ़ाई करनी पड़ रही थी।

गर्मी से बेहाल उत्तराखंड के कई जिलों में आज भारी बारिश के आसार, ऑरेंज अलर्ट जारी

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HillMail Magazine – September 2026

HillMail Sep 2026
पत्रिकाओं के सभी अंक देखें

Related Articles

उत्तराखंड में 19 अक्टूबर को महानवमी पर सार्वजनिक अवकाश, मुख्यमंत्री धामी ने दी शुभकामनाएं

उत्तराखंड में शारदीय नवरात्र की महानवमी के अवसर पर सोमवार, 19 अक्टूबर...

उत्तराखंड में दिव्यांग युवाओं के लिए मुफ्त सिविल सेवा कोचिंग योजना शुरू, UPSC-UKPSC की करेंगे तैयारी

उत्तराखंड सरकार ने दिव्यांग युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उन्हें प्रशासनिक सेवाओं...