Home उत्तराखंड न्यूज़ देहरादून गर्मी से बेहाल उत्तराखंड के कई जिलों में आज भारी बारिश के आसार, ऑरेंज अलर्ट जारी
देहरादूनउत्तराखंड न्यूज़

गर्मी से बेहाल उत्तराखंड के कई जिलों में आज भारी बारिश के आसार, ऑरेंज अलर्ट जारी

उत्तराखंड के कई जिलों में अगले 24 घंटे के दौरान भारी बारिश का पूर्वानुमान जताया गया है। मौसम विशेषज्ञों ने राजधानी देहरादून, पौड़ी, नैनीताल समेत कई जिलों में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना जताई है। ऐसे में मौसम विभाग ने शुक्रवार के लिए ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया है। टिहरी, चंपावत और पिथौरागढ़ में भी भारी बारिश के आसार हैं।

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि राज्य के ज्यादातर जिलों में तेज गर्जना के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। आकाशीय बिजली गिरने की भी आशंका है। ऐसे में भारी बारिश वाले जिलों में संबंधित जिला प्रशासन, आपदा प्रबंधन विभाग अलर्ट हो गया है। लोगों को भी सतर्क रहने की सलाह दी गई है। अक्सर ऐसा देखा जाता है कि अचानक भारी बारिश से बाढ़ की स्थिति पैदा हो जाती है।

बताया जा रहा है कि अगले 24 घंटे में राज्य के मैदानी क्षेत्रों में 50 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है।

मॉनसून पर गलत साबित हुआ पूर्वानुमान

इस बार मॉनसून अजीब रंग दिखा रहा है। वैज्ञानिकों ने 13 जून को मॉनसून के उत्तराखंड पहुंचने की भविष्यवाणी की थी और संभावना जताई थी कि मॉनसून की सक्रियता के साथ ही पहाड़ से लेकर मैदान तक जबरदस्त बारिश होगी। हालांकि मौसम की चाल अब तक समझी नहीं जा सकी।

ऋषिकेश महापौर के भागीरथ प्रयास सफल, ट्रेंचिंग ग्राउंड से कूड़े के पहाड़ के निस्तारण की प्रक्रिया शुरू

बीते 15 दिनों में पहाड़ से लेकर मैदान तक न भीषण गर्मी पड़ी है। लोग बेसब्री से बारिश का इंतजार कर रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि पिछले कुछ वर्षों में यह पहली बार है, जब मॉनसून के समय में लोगों को जबरदस्त गर्मी का सामना पड़ा और बारिश नहीं हुई।

पारा 36 डिग्री के पार

उधर, गुरुवार को भी पारा 35 डिग्री के पार पहुंच गया। गुरुवार को अधिकतम तापमान 36.4 डिग्री दर्ज किया गया। वैसे तो राजधानी दून और आसपास के इलाकों में दिन भर आसमान में बादल छाए रहे, लेकिन तापमान अधिक होने की वजह से गर्मी से राहत नहीं मिली। मौसम वैज्ञानिकों का पूर्वानुमान सच हुआ तो अगले 24 घंटे में बारिश से मौसम खुशनुमा हो जाएगा।

शुक्रवार तड़के मलबा आने से बदरीनाथ हाईवे बाधित हो गया है। मार्ग खोलने के प्रयास जारी हैं। श्रीनगर से करीब सात किमी दूर चमधार में मलबा आने से मार्ग बंद है।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HillMail Magazine – September 2026

HillMail Sep 2026
पत्रिकाओं के सभी अंक देखें

Related Articles

भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए रामशरण नौटियाल, जुबिन नौटियाल के पिता हैं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष

उत्तराखंड की राजनीति में सोमवार को एक अहम घटनाक्रम सामने आया। देहरादून...

उत्तराखंड में अगले चार महीने में 2000 पदों पर भर्ती की तैयारी, UKSSSC का परीक्षा कैलेंडर जारी

उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए महत्वपूर्ण...