Sunday , 6 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ पुष्कर सिंह धामी बने उत्तराखंड के नए मुख्यमंत्री, राज्य की कमान संभालने वाले सबसे युवा सीएम होंगे
उत्तराखंड न्यूज़देहरादूननैनीताल

पुष्कर सिंह धामी बने उत्तराखंड के नए मुख्यमंत्री, राज्य की कमान संभालने वाले सबसे युवा सीएम होंगे

उत्तराखंड के नए मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान कर दिया गया है। ऊधम सिंह नगर जिले के खटीमा से विधायक पुष्कर सिंह धामी को राज्य का नया मुख्यमंत्री बनाया गया है। दो बार विधायक रह चुके धामी प्रदेश युवा मोर्चा के अध्यक्ष भी रहे हैं।

तीरथ सिंह रावत ने पुष्कर सिंह धामी के नाम का ऐलान किया। इससे पहले विधानमंडल की बैठक में यह फैसला लिया गया। वह सबसे कम उम्र के सीएम बने हैं। शुक्रवार देर रात तीरथ सिंह रावत ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया। उपचुनाव को लेकर संवैधानिक पेंच फंसा था और इसलिए उन्होंने इस्तीफा दे दिया।

Image

 

16 सितंबर 1975 को जन्मे धामी खटीमा से दो बार के विधायक हैं। बेरोजगारी के साथ ही विकास के मुद्दों को लेकर वह प्रखर रहे हैं। पुष्कर सिंह धामी तब चर्चा में आए थे जब 2002 से 2008 के बीच उन्होंने पूरे प्रदेश में भ्रमण कर अनेक बेरोजगार युवाओं को संगठित कर विशाल रैलियां की थीं। तत्कालीन सरकार से राज्य के उद्योगों में युवाओं को 70 प्रतिशत आरक्षण दिलाने की घोषणा कराना उनकी बड़ उपलब्धि मानी जाती है। अगले साल चुनाव को देखते हुए युवाओं के बीच अच्छी पैठ वाले नेता को सीएम पद की जिम्मेदारी देने का यही अहम कारण माना जा रहा है।

Image

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles