Home उत्तराखंड न्यूज़ धामी सरकार का पहला बड़ा फैसला, ओम प्रकाश की मुख्य सचिव पद से छुट्टी, एसएस संधू नए चीफ सेक्रेटरी बने
उत्तराखंड न्यूज़देहरादून

धामी सरकार का पहला बड़ा फैसला, ओम प्रकाश की मुख्य सचिव पद से छुट्टी, एसएस संधू नए चीफ सेक्रेटरी बने

1988 बैच के आईएएस एसएस संधू के एनएचएआई के चेयरमैन के पद से कार्यमुक्त होने के बाद ही यह तय हो गया था कि उन्हें प्रमुख सचिव बनाया जाएगा। इसके तत्काल बाद उनकी नियुक्ति के आदेश भी जारी हो  गए। 2019 में उन्हें राष्ट्रीय राजमार्ग विकास प्राधिकरण का जिम्मा सौंपा गया था।

उत्तराखंड में निजाम बदलते ही प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल शुरू हो गया है। नवोदित मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बड़ा फैसला लेते हुए वरिष्ठ आईएएस अधिकारी ओम प्रकाश को मुख्य सचिव के पद से हटा दिया है। उनकी जगह 1988 बैच के आईएएस सुखबीर सिंह संधू को नया मुख्य सचिव नियुक्त किया गया है।

अपर मुख्य सचिव कार्मिक राधा रतूड़ी की ओर से जारी आदेश में एसएस संधू को तुरंत पद्भार संभालने के लिए कहा गया है। धामी के सीएम पद संभालने के बाद से ही ऐसी संभावना जताई जा रही थी कि ओम प्रकाश को पद से हटाया जा सकता है। त्रिवेंद्र सिंह सरकार में मुख्य सचिव बनाए गए ओम प्रकाश को तीरथ सिंह रावत ने भी अपनी तीन महीने की सरकार में बरकरार रखा था।

1988 बैच के आईएएस एसएस संधू के एनएचएआई के चेयरमैन के पद से कार्यमुक्त होने के बाद ही यह तय हो गया था कि उन्हें प्रमुख सचिव बनाया जाएगा। इसके तत्काल बाद उनकी नियुक्ति के आदेश भी जारी हो  गए। 2019 में उन्हें राष्ट्रीय राजमार्ग विकास प्राधिकरण का जिम्मा सौंपा गया था।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HillMail Magazine – September 2026

HillMail Sep 2026
पत्रिकाओं के सभी अंक देखें

Related Articles

भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए रामशरण नौटियाल, जुबिन नौटियाल के पिता हैं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष

उत्तराखंड की राजनीति में सोमवार को एक अहम घटनाक्रम सामने आया। देहरादून...

उत्तराखंड में अगले चार महीने में 2000 पदों पर भर्ती की तैयारी, UKSSSC का परीक्षा कैलेंडर जारी

उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए महत्वपूर्ण...