उत्तराखंड में नई सरकार बनने के बाद कोविड कर्फ्यू को लेकर अहम फैसला लिया गया है। अनलॉक प्रक्रिया के तहत राज्य सरकार ने कोविड कर्फ्यू में और ढील दे दी है। साथ ही कर्फ्यू को 13 जुलाई तक बढ़ा दिया गया है। कैबिनेट मंत्री और शासकीय प्रवक्ता सुबोध उनियाल ने बताया कि उत्तराखंड में कोविड कर्फ्यू 13 जुलाई सुबह 6 बजे तक बढ़ाया गया है।
उन्होंने बताया कि अब शॉपिंग मॉल 50 फीसदी क्षमता के साथ खुलेंगे। बाकी नियम पहले की ही तरह रहेंगे। रविवार को साप्ताहिक बंदी पहले की तरह जारी रहेगी।
व्यापारियों के लिए एक महत्वपूर्ण बात है कि अब व्यापारिक संगठन अपने हिसाब से एक दिन दुकानें बंद कर सकेंगे।
आपदा में बह गया लकड़ी का पुल, तो इराणी के लोगों ने मिलकर खुद बना लिया
जानें बाकी गाइडलाइंस-
1- उत्तराखंड में सोमवार, मंगलवार, बुधवार, गुरुवार, शुक्रवार और शनिवार को सुबह आठ बजे से शाम सात बजे तक सभी व्यापारिक प्रतिष्ठान खुलेंगे। सब्जियां, मिठाई और अन्य दुकानें शाम सात बजे तक खुलेंगी।
2- अभी प्रदेश में स्कूल नहीं खुलेंगे। हालांकि सरकार ने 50 फीसदी क्षमता के साथ सभी कोचिंग सेंटर और जिम खोलने की अनुमति पहले ही दे दी है। शर्त यह है कि इसमें केवल 18 साल की आयु से ऊपर के छात्रों को ही प्रवेश की अनुमति है।
3- उत्तराखंड में बाहर से आने वाले लोगों के लिए निगेटिव रिपोर्ट की अनिवार्यता जारी रहेगी। मैदानी क्षेत्रों से पहाड़ी इलाकों में जाने के लिए भी निगेटिव रिपोर्ट की अनिवार्यता पहले की तरह जारी रहेगी।
4- पर्यटन स्थल नैनीताल और मसूरी रविवार को खुलेंगे। इसकी जगह मंगलवार को बंदी रहेगी। दूसरे पर्यटन स्थलों को लेकर जिलाधिकारी स्व-विवेक से निर्णय लेंगे।
5- राज्य के सभी संरक्षित क्षेत्र, टाइगर रिजर्व, चिड़ियाघर आदि को पर्यटन, वन प्रबंधन और रखरखाव के लिए खोला गया है।
6- खेल संस्थान, स्टेडियम और खेल के मैदान 50 प्रतिशत क्षमता के साथ 18 साल से ऊपर वाले खिलाड़ियों के प्रशिक्षण के लिए खोले गए हैं।
पुष्कर धामी कैबिनेट में 11 मंत्री, धन सिंह रावत, रेखा आर्य और यतीश्वरानंद को मिला प्रमोशन


Leave a comment