Home उत्तराखंड न्यूज़ अजय भट्ट ने संभाला रक्षा राज्यमंत्री का प्रभार, बोले- पीएम मोदी के भरोसे पर खरा उतरेंगे
उत्तराखंड न्यूज़देहरादून

अजय भट्ट ने संभाला रक्षा राज्यमंत्री का प्रभार, बोले- पीएम मोदी के भरोसे पर खरा उतरेंगे

पहली बार सांसद और अब रक्षा राज्यमंत्री बने अजय भट्ट इससे पहले यूपी और उत्तराखंड विधानसभा में 3 बार विधायक रहे। उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री के तौर पर उनके पास संसदीय कार्य, स्वास्थ्य, आपदा प्रबंधन जैसे विभागों की जिम्मेदारी रही है।

उत्तराखंड के नैनीताल से सांसद अजय भट्ट को अहम जिम्मेदारी देते हुए पीएम मोदी कैबिनेट में देश का नया रक्षा राज्यमंत्री बनाया गया है। बृहस्पतिवार दोपहर 12.30 बजे उन्होंने साउथ ब्लॉक में अपना कार्यभार संभाल लिया। इस अवसर पर उनकी पत्नी भी उपस्थित थी।

 

 

हिल-मेल से खास बातचीत में अजय भट्ट ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन पर जो भरोसा जताया है, उसपर वे खरा उतरने का प्रयास करेंगे। प्रधानमंत्री ने सुबह चाय पर सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास के मंत्र पर काम करने की बात कही। अजय भट्ट ने कहा कि मैं उत्तराखंड का सांसद होने के नाते वहां की समस्याओं को हल करने का भी काम करूंगा।

पहली बार सांसद और अब रक्षा राज्यमंत्री बने अजय भट्ट इससे पहले यूपी और उत्तराखंड विधानसभा में 3 बार विधायक रहे। उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री के तौर पर उनके पास संसदीय कार्य, स्वास्थ्य, आपदा प्रबंधन जैसे विभागों की जिम्मेदारी रही है।

 

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HillMail Magazine – September 2026

HillMail Sep 2026
पत्रिकाओं के सभी अंक देखें

Related Articles

पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी ने कीं आठ बड़ी घोषणाएं, 1600 पदों पर जल्द होगी भर्ती

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित...

भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए रामशरण नौटियाल, जुबिन नौटियाल के पिता हैं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष

उत्तराखंड की राजनीति में सोमवार को एक अहम घटनाक्रम सामने आया। देहरादून...

उत्तराखंड में अगले चार महीने में 2000 पदों पर भर्ती की तैयारी, UKSSSC का परीक्षा कैलेंडर जारी

उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए महत्वपूर्ण...