सीएम पुष्कर धामी ने की केदारनाथ के पुनर्निर्माण कार्यों की समीक्षा, बदरीनाथ से जुड़े प्रोजेक्ट की DPR जल्द तैयार करने के निर्देश

सीएम पुष्कर धामी ने की केदारनाथ के पुनर्निर्माण कार्यों की समीक्षा, बदरीनाथ से जुड़े प्रोजेक्ट की DPR जल्द तैयार करने के निर्देश

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि केदारनाथ की तरह बदरीनाथ मंदिर परिसर के सौंदर्यीकरण, रिवर फ्रंट डेवलपमेंट, लेक फ्रंट डेवलपमेंट, एरावल प्लाजा आदि कार्यो की डीपीआर तैयार करने में भी तेजी लाई जाए। उन्होंने निर्माण कार्यों में तेजी लाने के लिए PWD का डेडिकेटेड डिविजन बनाए जाने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (Pushkar Singh Dhami) ने बृहस्पतिवार को सचिवालय में केदारनाथ (Kedarnath) धाम के पुनर्निर्माण कार्यों एवं बदरीनाथ (Badrinath) धाम के मास्टर प्लान (Master Plan) की प्रगति की समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि वे शीघ्र ही केदारनाथ का भ्रमण कर निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण करेंगे।

उन्होंने कहा कि केदारनाथ पुनर्निर्माण कार्य एवं बदरीनाथ धाम के मास्टर प्लान के अनुसार किए जाने वाले विभिन्न निर्माण कार्यों में तेजी लाई जाए। सीएम धामी ने निर्देश दिए कि इन योजनाओं का क्रियान्वयन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन के अनुसार किया जाना सुनिश्चित किया जाए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि केदारनाथ की तरह बदरीनाथ मंदिर परिसर के सौंदर्यीकरण, रिवर फ्रंट डेवलपमेंट, लेक फ्रंट डेवलपमेंट, एरावल प्लाजा आदि कार्यो की डीपीआर तैयार करने में भी तेजी लाई जाए। उन्होंने निर्माण कार्यों में तेजी लाने के लिए PWD का डेडिकेटेड डिविजन बनाए जाने के निर्देश दिए।

 

पर्यटन सचिव दिलीप जावलकर ने मुख्यमंत्री को अवगत कराया कि केदारनाथ पुनर्निर्माण के लिए 170 करोड़ की धनराशि उपलब्ध है। जिसके अंतर्गत 5 निर्माण कार्य प्रगति पर है। कमांड एंड कंट्रोल रूम, क्यू मैनेजमेंट सिस्टम सेल्टर निर्माण, हॉस्पिटल विल्डिंग, संगम घाट पुनर्निर्माण, शंकराचार्य समाधि का काम किया जा रहा है।

उन्होने बताया कि केदारनाथ के पुनर्निर्माण के द्वितीय चरण के कार्य भी शीघ्र शुरू किए जाएंगे। सचिव पर्यटन ने बताया कि बदरीनाथ धाम का मास्टर प्लान फाइनल हो गया है। इसके तहत किए जाने वाले कार्यों के लिए 250 करोड़ की फंडिंग की व्यवस्था है। इन कार्यो की डीपीआर तैयार की जा रही है। इस अवसर पर मुख्य सचिव डा. एस.एस.सन्धु, अपर मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन, आयुक्त गढ़वाल रविनाथ रमन आदि उपस्थित थे।

 

Hill Mail
ADMINISTRATOR
PROFILE

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked with *

विज्ञापन

[fvplayer id=”10″]

Latest Posts

  • यमकेश्वर के लाल और उत्तराखंड के गौरव पत्रकार मनजीत नेगी सीडीएस कमेंडेशन पत्र से हुए सम्मानित

    यमकेश्वर के लाल और उत्तराखंड के गौरव पत्रकार मनजीत नेगी सीडीएस कमेंडेशन पत्र से हुए सम्मानित0

    सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने आजतक के कार्यकारी संपादक मनजीत नेगी को चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ कमेंडेशन मेडल और प्रशंसा पत्र से किया सम्मानित, आजतक के कार्यकारी संपादक मनजीत नेगी को रक्षा क्षेत्र में उनकी निर्भीक पत्रकारिता के लिए चीफ ऑफ़ डिफेंस स्टाफ़ कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया गया। सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित होने वाले ये देश के एक मात्र रक्षा पत्रकार हैं। सीडीएस ऑफ़ डिफेंस स्टाफ़ जनरल अनिल चौहान ने ३० मई को सेवानिवृत होने से पूर्व कई तीनों सेनाओं के कई अधिकारियों और जवानों को सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया। सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने सेनाओं के अलावा समाज के अलग अलग क्षेत्रों में बेहतरीन कार्य करने वाले कुछ चुनिंदा लोगों को सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया। मनजीत नेगी उनमें से एक हैं। मनजीत नेगी पत्रकारिता के क्षेत्र में। पिछले 25 साल से कार्यरत हैं।

    READ MORE
  • अंडमान में मानसून की दस्तक, उत्तर भारत में लू का कहर; 22 मई तक हीटवेव का अलर्ट

    अंडमान में मानसून की दस्तक, उत्तर भारत में लू का कहर; 22 मई तक हीटवेव का अलर्ट0

    देश में मौसम ने दो अलग-अलग रंग दिखाने शुरू कर दिए हैं। एक ओर दक्षिण-पश्चिम मानसून ने अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में दस्तक देकर बारिश की उम्मीद जगा दी है, वहीं दूसरी ओर उत्तर और मध्य भारत के कई राज्य भीषण गर्मी और लू की चपेट में हैं। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों में 22 मई तक लू चलने का अलर्ट जारी किया है।

    READ MORE
  • ऑपरेशन सिंदूर का शेर: स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की वीरता ने दुश्मन के दिल में पैदा किया खौफ

    ऑपरेशन सिंदूर का शेर: स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की वीरता ने दुश्मन के दिल में पैदा किया खौफ0

    भारतीय वायुसेना के जांबाज योद्धाओं की बहादुरी की कहानियां हमेशा देशवासियों के भीतर गर्व और राष्ट्रभक्ति की भावना जगाती रही हैं। ऐसी ही एक प्रेरणादायक कहानी है स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की, जिन्होंने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान अदम्य साहस, असाधारण नेतृत्व और अद्भुत युद्ध कौशल का परिचय देकर भारतीय वायुसेना का मान बढ़ाया। दुश्मन के इलाके में आधी रात को अंजाम दिए गए इस बेहद जोखिम भरे मिशन में उन्होंने जिस धैर्य और सटीकता के साथ कार्रवाई की, वह आज भारतीय सैन्य इतिहास में वीरता की मिसाल बन चुकी है।

    READ MORE

Follow Us

Previous Next
Close
Test Caption
Test Description goes like this