Home उत्तराखंड न्यूज़ देहरादून CM धामी ने शुरू किया जनता से संवाद, आवास पर सबकी सुनीं समस्याएं, अधिकारियों को कार्रवाई के निर्देश
देहरादूनउत्तराखंड न्यूज़

CM धामी ने शुरू किया जनता से संवाद, आवास पर सबकी सुनीं समस्याएं, अधिकारियों को कार्रवाई के निर्देश

उत्तराखंड का मुख्यमंत्री बनने के एक हफ्ते के भीतर ही सीएम पुष्कर सिंह धामी पूरी तेजी के साथ जनकार्यों में जुट गए हैं। उन्होंने अपने आवास पर लोगों से सीधे मुलाकात करना शुरू कर दिया है। वह आज लोगों से मिले और उनकी समस्याओं को दूर करने के निर्देश दिए।

उत्तराखंड के नए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनता से सीधे संवाद करना शुरू कर दिया है। उन्होंने आज मुख्यमंत्री आवास स्थित जनता दर्शन हॉल में जन समस्याओंं को सुना। लोगों ने सड़क, पेयजल, स्वास्थ्य, आर्थिक सहायता से संबंधित समस्याएं मुख्यमंत्री के समक्ष रखीं।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि जन समस्याओं के त्वरित निदान के निर्देश अधिकारियों को दिए गए हैं। उन्होंने जनता से अपील की कि सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ लें। मुख्यमंत्री ने अधिकांश समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण के अधिकारियों को दिए। दीर्घावधि के कार्यों में भी उन्होंने तेजी लाने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि जन समस्याओं के समाधान के साथ ही रोजगार, महिला सशक्तिकरण एवं उत्तराखंड के ग्रामीण विकास पर भी राज्य सरकार का विशेष फोकस है।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HillMail Magazine – September 2026

HillMail Sep 2026
पत्रिकाओं के सभी अंक देखें

Related Articles

भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए रामशरण नौटियाल, जुबिन नौटियाल के पिता हैं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष

उत्तराखंड की राजनीति में सोमवार को एक अहम घटनाक्रम सामने आया। देहरादून...

उत्तराखंड में अगले चार महीने में 2000 पदों पर भर्ती की तैयारी, UKSSSC का परीक्षा कैलेंडर जारी

उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए महत्वपूर्ण...