Home उत्तराखंड न्यूज़ देहरादून आईपीएस अधिकारी अभिनव कुमार को मुख्यमंत्री धामी का अपर प्रमुख सचिव बनाया गया
देहरादूनउत्तराखंड न्यूज़

आईपीएस अधिकारी अभिनव कुमार को मुख्यमंत्री धामी का अपर प्रमुख सचिव बनाया गया

आईपीएस अधिकारी अभिनव कुमार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का अपर प्रमुख सचिव बनाया गया है। राज्य गठन के बाद पहली बार कोई अपर प्रमुख सचिव पद बनाया गया है। अपर पुलिस महानिदेशक पद पर आए अभिनव कुमार तेजतर्रार अफसर माने जाते हैं।

धामी सरकार बनने के बाद के कार्यों और जिम्मेदारी में बदलाव का क्रम जारी है। अब आईपीएस अधिकारी अपर पुलिस महानिदेशक अभिनव कुमार को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री का अपर प्रमुख सचिव बनाया गया है। 9 जुलाई की तारीख में अनु सचिव हनुमान प्रसाद तिवारी की ओर से जारी पत्र में बताया गया है कि शासन द्वारा जनहित में आपको वर्तमान पदभार के साथ-साथ अपर प्रमुख सचिव, माननीय मुख्यमंत्री उत्तराखंड शासन का अतिरिक्त प्रभार देने का निर्णय लिया गया है।

अभिनव कुमार को मुख्यमंत्री कार्यालय और मंत्रालयों में काम करने का अच्छा अनुभव है। वह 1996 बैच के आईपीएस हैं। वह मूल रूप से यूपी के बरेली के रहने वाले हैं। उन्हें 2011 में अपर सचिव मुख्यमंत्री बनाया गया था। 2012 में वह मानव संसाधन मंत्राय में निजी सचिव रहे। वह जम्मू कश्मीर में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं।

अभिनव कुमार बतौर एसएसपी हरिद्वार, देहरादून और उधमसिंह नगर में अपनी सेवाएं दे चुके हैं।

 

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HillMail Magazine – September 2026

HillMail Sep 2026
पत्रिकाओं के सभी अंक देखें

Related Articles

भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए रामशरण नौटियाल, जुबिन नौटियाल के पिता हैं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष

उत्तराखंड की राजनीति में सोमवार को एक अहम घटनाक्रम सामने आया। देहरादून...

उत्तराखंड में अगले चार महीने में 2000 पदों पर भर्ती की तैयारी, UKSSSC का परीक्षा कैलेंडर जारी

उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए महत्वपूर्ण...