Saturday , 5 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ देहरादून मॉनसून हो रहा ऐक्टिव! उत्तराखंड में आज भारी बारिश का अलर्ट
देहरादूनउत्तराखंड न्यूज़

मॉनसून हो रहा ऐक्टिव! उत्तराखंड में आज भारी बारिश का अलर्ट

@bschauhan0 ट्विटर से साभार
@bschauhan0 ट्विटर से साभार

दिल्ली, उत्तराखंड समेत उत्तर भारत के अधिकांश राज्यों में मॉनसून एक्टिव हो सकता है। देवभूमि की बात करें तो आज देहरादून, पौड़ी समेत कई जिलों में भारी से बहुत बारिश का अनुमान है। मौसम विभाग ने लोगों को आगाह करते यलो अलर्ट जारी किया है। ऐसे माहौल में भूस्खलन जैसी प्राकृतिक आपदाएं भी आ सकती है।

लोगों को अलर्ट किया गया है कि नदियों और नालों के किनारे के लोग सुरक्षित स्थानों पर चले जाएं। बादल फटने या भारी बारिश और बाढ़ से अचानक नदी या नालों का जल स्तर बढ़ सकता है।

आज देहरादून और आसपास के इलाकों में अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री रहेगा। पिछले कुछ दिनों से रुक-रुक कर कुछ जगहों पर बारिश हुई है लेकिन गर्मी से राहत नहीं मिली है।

उत्तराखंड से अजय भट्ट को ही आखिर केंद्र में क्यों बनाया गया मंत्री, समझिए

मौसम इस बार नए-नए रंग दिखा रहा है। समय से पहले कुछ जगहों पर बारिश हो गई और मॉनसून का पता नहीं। उत्तर भारत के राज्यों की बात करें तो आज से अगले 2-3 दिनों में मॉनसून के पूरी तरह सक्रिय होने का अनुमान जताया गया है।

उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले में जरूर कुछ दिनों से भारी बारिश हुई है। भूस्खलन से बॉर्डर को जोड़ने वाली चार सड़कें बंद हैं। नदियां भी उफान पर हैं। प्रशासन की ओर से लोगों को चेतावनी जारी की गई है कि वे नदियों के किनारे जाने से बचें।

बड़ी संख्या में उत्तराखंड के लोग दिल्ली में रहते हैं और वहां भी बारिश का बेसब्री से इंतजार हो रहा है। मौसम विभाग ने मॉनसून के आज दिल्ली पहुंचने का अनुमान जताया है। दिल्ली में आज बादल छाए रहेंगे और बारिश हो सकती है।

उत्तराखंड के कुछ हिस्सों में बारिश शुरू हो चुकी है।

(तस्वीर- @bschauhan0 ट्विटर से साभार)

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...