Friday , 4 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ पिथौरागढ़ के लिए हिंडन, देहरादून और पंतनगर से शुरू होगी हवाई सेवा, पर्यटन को होगा फायदा
उत्तराखंड न्यूज़देहरादूनपिथौरागढ़

पिथौरागढ़ के लिए हिंडन, देहरादून और पंतनगर से शुरू होगी हवाई सेवा, पर्यटन को होगा फायदा

पहले पानी के रास्ते आवागमन होता था, फिर ट्रेनें दौड़ने लगीं, सड़कों पर मोटरगाड़ी भागने लगी लेकिन कम समय में दूरी तय करने के लिए हवाई सफर का अपना महत्व है। पर्यटन के लिहाज से इसकी विशेष जरूरत महसूस की जाती है। उत्तराखंड में विदेशी या देश के दूसरे हिस्सों से आने वाले लोगों की सुविधा के लिए तेजी से इस दिशा में प्रयास किए जा रहे हैं।

ऐसे में एक अच्छी खबर है। उत्तराखंड के सीमांत जिले पिथौरागढ़ के लिए हिंडन, देहरादून और पंतनगर से जल्द ही हवाई सेवा शुरू होने जा रही है। पिथौरागढ़ को तीन जगह से हवाई सेवा से जोड़ने के लिए नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है। स्पाइस जेट और एयर एलाइंस के साथ तकनीकी परीक्षण किया जा रहा है।

मॉनसून हो रहा ऐक्टिव! उत्तराखंड में आज भारी बारिश का अलर्ट

यही नहीं, हल्द्वानी से अल्मोड़ा और पिथौरागढ़ के लिए हेली सेवा शुरू करने के लिए पवन हंस के साथ बातचीत चल रही है।

नागरिक उड्डयन मंत्रालय उत्तराखंड के अलग-अलग हिस्से को एयर कनेक्टिविटी देने के लिए गंभीरता से प्रयास शुरू किए हैं। हवाई सेवा के शुरू होने से पिथौरागढ़ का सफर आसान होगा। देशभर के लोग कुछ ही घंटे में पिथौरागढ़ पहुंच सकते हैं। इससे प्रदेश में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। अब तक पहाड़ी भौगोलिक स्थिति के कारण इसमें मुश्किल आ रही थी लेकिन धीरे-धीरे समस्याओं को दूर करते हुए उड़ान भरने की तैयारी हो रही है।

(तस्वीर- @flyspicejet ट्विटर से साभार)

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...