Sunday , 6 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ सीएम पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को दी हरेला की शुभकामनाएं
उत्तराखंड न्यूज़देहरादून

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को दी हरेला की शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को हरेला पर्व की शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि पर्यावरण को समर्पित ‘हरेला’ पर्व उत्तराखंड की सांस्कृतिक परंपरा का प्रतीक है। यह त्योहार सम्पन्नता, हरियाली और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देता है।

सीएम धामी ने कहा कि जुलाई एवं अगस्त माह का समय वृक्षारोपण के लिए सबसे उपयुक्त है। हमें अपनी परंपराओं एवं परिवेश को बढ़ावा देना होगा। प्रकृति को महत्व देने की हमारी परंपरा रही है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि हरेला सुख-समृद्धि व जागरुकता का भी प्रतीक है। पर्यावरण बचाने की संस्कृति की ऐसी सुंदर झलक देवभूमि उत्तराखंड में ही दिखती है। आने वाली पीढ़ी को शुद्ध हवा व वातावरण मिल सके इसके लिए सबको वृक्षारोपण एवं पर्यावरण संरक्षण की ओर ध्यान देना होगा। ग्लोबल वार्मिंग की समस्या से आज दुनिया भर के देश चिंतित हैं। यह पर्व ग्लोबल वार्मिंग के खिलाफ लड़ने का संदेश भी देता है।

यह भी पढ़ें – हरेला महोत्सव 16 जुलाई को, संघ प्रचारक डॉ. रौतेला बता रहे कैसे यह त्योहार पूरी दुनिया के लिए हैं ‘संजीवनी’

हरेला पर उत्तराखंड में कई कार्यक्रम

सीएम धामी 16 जुलाई को हरेला के अवसर पर SDRF वाहिनी जॉलीग्रांट में सुबह नौ बजे होने वाले वृक्षारोपण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल होंगे। इस कार्यक्रम में प्रमुख वन संरक्षक राजीव भरतरी, उत्तराखंड पुलिस के डीजीपी अशोक कुमार एवं पुलिस विभाग के अन्य उच्चाधिकारी मौजूद रहेंगे।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles