Sunday , 6 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ CDS जनरल बिपिन रावत और NTRO प्रमुख अनिल धस्माना से मिले सीएम पुष्कर सिंह धामी, सीमांत क्षेत्रों के विकास पर चर्चा
उत्तराखंड न्यूज़देश-विदेशदेहरादून

CDS जनरल बिपिन रावत और NTRO प्रमुख अनिल धस्माना से मिले सीएम पुष्कर सिंह धामी, सीमांत क्षेत्रों के विकास पर चर्चा

दिल्ली दौरे पर उत्तराखंड के नवोदित मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ सीडीएस (CDS) जनरल बिपिन रावत और नेशनल टेक्नीकल रिसर्च ऑर्गेनाइजेशन (NTRO) के प्रमुख अनिल धस्माना से मुलाकात की।

जनरल बिपिन रावत और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के बीच उत्तराखंड के विकास से संबंधित विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई। विशेष तौर पर  सीमांत क्षेत्रों के विकास पर विचार-विमर्श किया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड की सीमाएं चीन व नेपाल से लगने के कारण यहां के सामरिक महत्व को देखते हुए राज्य के सीमावर्ती क्षेत्रों में बॉर्डर एरिया विकास कार्यक्रमों को प्राथमिकता दी जाए। विशेष तौर पर  सीमांत क्षेत्रों से पलायन को रोकने की योजनाओं पर काम करना होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि रणनीतिक महत्व को देखते हुए सड़कों एवं पुलों के निर्माण के लिए जरूरी औपचारिकताओं को जल्द से जल्द पूरा किया जा रहा है।

राज्य के पर्वतीय क्षेत्रों में बाहर से आने वाले संदिग्ध लोगों के पुलिस सत्यापन पर भी चर्चा की गई। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड आपदा की दृष्टि से भी संवेदनशील राज्य है। आपदा की स्थिति में राहत व बचाव कार्यों में सेना ने सदैव महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। राज्य सरकार व सैन्य प्रशासन के बीच बेहतर समन्वय है।

मुख्यमंत्री ने राज्य में कोविड के कारण नहीं हो पाई भर्ती रैलियों को दुबारा शुरू किए जाने का अनुरोध किया। सीडीएस जनरल बिपिन रावत ने राज्य के सीमावर्ती क्षेत्रों के विकास में हर सम्भव सहयोग के प्रति आश्वस्त किया। इस दौरान एनटीआरओ  चीफ अनिल धस्माना ने कहा कि उत्तराखंड में ड्रोन टेक्नोलॉजी के विकास के लिए पूरी सहायता दी जाएगी।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles