Home उत्तराखंड न्यूज़ देवभूमि में आकर हुड़दंग करने वालों के लिए उत्तराखंड पुलिस ने शुरू किया ‘ऑपरेशन मर्यादा’
उत्तराखंड न्यूज़देहरादून

देवभूमि में आकर हुड़दंग करने वालों के लिए उत्तराखंड पुलिस ने शुरू किया ‘ऑपरेशन मर्यादा’

डीजीपी अशोक कुमार ने कहा, उत्तराखंड शासन की मंशा के अनुरूप प्रदेश के तीर्थ स्थलों की मर्यादा और पर्यटक स्थलों पर स्वच्छता बनी रहे इसके लिए उत्तराखंड पुलिस द्वारा 'ऑपरेशन मर्यादा' नामक विशेष अभियान चालाया जा रहा है। इस विशेष अभियान के अंतर्गत तीर्थ स्थलों एवं गंगा किनारों पर हुड़दंग और मादक पदार्थों का सेवन करने वालों को तुरंत गिरफ्तार कर कठोर कार्रवाई की जाएगी।

हाल के दिनों में उत्तराखंड (Uttarakhand) के कई धार्मिक स्थलों पर ऐसी घटनाएं देखने को मिलीं जिनसे लोगों की धार्मिक भावनाएं आहत हुईं, फिर चाहे वह हरिद्वार में हर की पैड़ी (Har Ki Pauri) पर बैठकर हुक्का पीना हो या बर्थडे केक काटना, तेज आवाज में म्यूजिक बजाकर नाचना हो या शराब पीना। ऐसे लोगों के खिलाफ स्थानीय लोगों ने अपने गुस्से का खुलकर इजहार किया और कुछ मामलों में तो ऐसा करने वालों को पकड़कर पुलिस के हवाले भी कर दिया। कुछ ऐसी ही घटनाएं ऋषिकेश और दूसरे स्थलों पर भी देखी गई।

अब इस तरह की घटनाओं पर लगाम कसने के लिए उत्तराखंड पुलिस (Uttarakhand Police) ने ‘ऑपरेशन मर्यादा’ शुरू किया है। उत्तराखंड पुलिस के डीजीपी (DGP) अशोक कुमार ने सख्त चेतावनी जारी करते हुए कहा कि कि धार्मिक स्थलों पर हुड़दंग करने वालों के खिलाफ पुलिस कठोर कार्रवाई करेगी।

उन्होंने कहा, उत्तराखंड शासन की मंशा के अनुरूप प्रदेश के तीर्थ स्थलों की मर्यादा और पर्यटक स्थलों पर स्वच्छता बनी रहे इसके लिए उत्तराखंड पुलिस द्वारा ‘ऑपरेशन मर्यादा’ नामक विशेष अभियान चालाया जा रहा है। इस विशेष अभियान के अंतर्गत तीर्थ स्थलों एवं गंगा किनारों पर हुड़दंग और मादक पदार्थों का सेवन करने वालों को तुरंत गिरफ्तार कर कठोर कार्रवाई की जाएगी। साथ ही पर्यटक स्थलों पर गंदगी करने वालों के विरूद्ध पुलिस एक्ट की धारा 51/52 के अन्तर्गत जुर्माने की कार्यवाही की जाएगी।

डीजीपी अशोक कुमार ने बताया कि उत्तराखंड आने वाले सभी पर्यटकों का स्वागत है। सभी से अनुरोध है कि उत्तराखंड देवभूमि है, यहां की समृद्ध संस्कृति, मां गंगा, और सुंदर प्रकृति का सम्मान करें। तीर्थ स्थलों एवं गंगा किनारों पर हुड़दंग, मादक पदार्थों का सेवन और पर्यटक स्थलों पर गंदगी करना कहीं से भी मर्यादित आचरण नहीं है। ऐसा कृत्य करने वालों से सख्ती से निपटने के लिए पूरे प्रदेश में ‘ऑपरेशन मर्यादा’ अभियान चलाया जा रहा है।

 

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HillMail Magazine – September 2026

HillMail Sep 2026
पत्रिकाओं के सभी अंक देखें

Related Articles

भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए रामशरण नौटियाल, जुबिन नौटियाल के पिता हैं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष

उत्तराखंड की राजनीति में सोमवार को एक अहम घटनाक्रम सामने आया। देहरादून...

उत्तराखंड में अगले चार महीने में 2000 पदों पर भर्ती की तैयारी, UKSSSC का परीक्षा कैलेंडर जारी

उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए महत्वपूर्ण...