Saturday , 5 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ देहरादून उत्तराखंड की किन परियोजनाओं पर सीएम धामी ने रेल मंत्री से की बात, पढ़िए पूरी रिपोर्ट
देहरादूनउत्तराखंड न्यूज़

उत्तराखंड की किन परियोजनाओं पर सीएम धामी ने रेल मंत्री से की बात, पढ़िए पूरी रिपोर्ट

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हाल में नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्री रेलवे, दूरसंचार, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी अश्विनी वैष्णव से शिष्टाचार भेंट की। मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्री से उत्तराखंड से संबंधित विभिन्न रेल परियोजनाओं पर विस्तार से चर्चा की। मुख्यमंत्री ने रूड़की देवबंद परियोजना में राज्य द्वारा अब तक दिए गए 296.67 करोड़ रुपये की धनराशि के अंशदान को पर्याप्त मानते हुए परियोजना के शेष कार्यों का वित्त पोषण रेल मंत्रालय, भारत सरकार तथा उत्तर प्रदेश राज्य द्वारा किए जाने का अनुरोध किया।

 

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि सामरिक उद्देश्य और सीमांत जनपदों के विकास की आवश्यकता को देखते हुए टनकपुर बागेश्वर रेलवे लाइन का नैरोगेज की बजाय ब्रॉडगेज लाइन का सर्वे किया जाए। मुख्यमंत्री ने इसके फाइनल लोकेशन सर्वे की स्वीकृति के साथ ही  ऋषिकेश- उत्तरकाशी रेल लाइन निर्माण की स्वीकृति का अनुरोध किया।
मुख्यमंत्री ने हरिद्वार- देहरादून रेलवे लाइन के दोहरीकरण के लिए 1024 करोड़ रूपये की डीपीआर के साथ ही डोईवाला से ऋषिकेश के लिए सीधी रेल सुविधा उपलब्ध कराने के लिए रायवाला रेलवे स्टेशन पर डायवर्जन लाइन के निर्माण को जल्द स्वीकृति देने का भी आग्रह किया। केंद्रीय मंत्री ने अपने अधिकारियों को इन दोनों प्रस्तावों पर आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेलवे लाइन प्रधानमंत्री जी की उत्तराखंड को बड़ी देन है। इस पर तेजी से काम चल रहा है। मुख्यमंत्री ने सुझाव दिया कि ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेलवे लाइन के लिए तैयार किए जा रहे अवस्थापना सुविधाओं के सृजन में ही सौर ऊर्जा उत्पादन की क्षमता के निर्माण की सम्भावनाओं पर विचार किया जाना चाहिए।

मुख्यमंत्री ने धामपुर काशीपुर (वाया जसपुर) रेल लाइन के निर्माण और दिल्ली से रामनगर के लिए कॉर्बेट इको-एक्सप्रेस की जल्द स्वीकृति का भी आग्रह किया।

मुख्यमंत्री ने भारत नेट फेज-2 की सैद्धान्तिक मंजूरी दिए जाने पर आभार व्यक्त करते हुए उत्तराखंड में “स्टेट लेड” मॉडल के अन्तर्गत, भारत नेट फेज-02 परियोजना की प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति शीघ्र जारी करवाने का अनुरोध किया। केंद्रीय मंत्री ने हरसम्भव सहयोग के प्रति आश्वस्त किया। इस अवसर पर उत्तराखंड के प्रमुख सचिव आरके सुधांशु, अपर प्रमुख सचिव अभिनव कुमार, सचिव रणजीत सिन्हा उपस्थित थे।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...