Home उत्तराखंड न्यूज़ देहरादून उत्तराखंड में AAP ने लॉन्च की फ्री बिजली स्कीम, घर-घर जाकर होगा रजिस्ट्रेशन, मिलेगा गारंटी कार्ड
देहरादूनउत्तराखंड न्यूज़

उत्तराखंड में AAP ने लॉन्च की फ्री बिजली स्कीम, घर-घर जाकर होगा रजिस्ट्रेशन, मिलेगा गारंटी कार्ड

उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव को अब कुछ महीने ही बचे हैं। ऐसे में आम आदमी पार्टी ने फ्री बिजली स्कीम लाकर सियासी गलियारों में हलचल पैदा कर दी है। आज पार्टी ने औपचारिक रूप से योजना लॉन्च भी कर दी। क्या है पूरा मामला आगे पढ़िए...

उत्तराखंड में चुनाव नजदीक आते ही हलचल तेज हो गई है। कांग्रेस-बीजेपी की सीधी लड़ाई में आम आदमी पार्टी तीसरे मोर्चे के तौर पर चुनौती देने को मैदान में उतर चुकी है। इस समय उसके हर महीने 300 यूनिट फ्री बिजली की चर्चा है। आज उत्तराखंड में ‘केजरीवाल की बिजली गारंटी’ कैंपेन की आधिकारिक शुरुआत भी हो गई है। पार्टी के वरिष्ठ नेता कर्नल (रिटायर्ड) अजय कोठियाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस कैंपेन को लॉन्च किया।

रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया भी समझ लीजिए

इस दौरान बताया गया कि 300 बिजली मुफ्त देने के साथ ही किसानों को खेती के लिए बिजली मुफ्त मिलेगी, 24 घंटे बिजली दी जाएगी, पुराने बिल माफ किए जाएंगे। आम आदमी पार्टी ने अभी से रजिस्ट्रेशन शुरू करने का ऐलान किया है। प्रेस कॉन्फ्रेंस में ऐलान किया गया कि पार्टी के 10 हजार कार्यकर्ता इस प्रोग्राम में हिस्सा लेंगे और घर-घर जाकर रजिस्ट्रेशन करेंगे।

इसके जरिए लोगों को गारंटी कार्ड दिया जाएगा। इसके जरिए गारंटी दी जाएंगी कि जो वादा किया जा रहा है सरकार बनते ही उसे पूरा कर दिया जाएगा। इस काम को करने के लिए 350 गाड़ियां लगाई जा रही हैं। एक विधानसभा में करीब पांच गाड़ियों को भेजा जाएगा। ये गाड़ियां मुनादी करेंगी कि आकर रजिस्ट्रेशन कराएं और जैसे जैसे लोग आते जाएंगे गारंटी कार्ड बांटे जाएंगे।

यहां देखिए प्रेस कॉन्फ्रेंस का पूरा वीडियो

इसके अलावा शहरों में रजिस्ट्रेशन कियोस्क भी लगाए जाएंगे, जो शहरी लोगों को टारगेट करेंगे। पार्टी ने एक वेबसाइट भी लॉन्च की है जिसका नाम ‘केजरीवाल बिजली गारंटी डॉट इन’ है। यहां पर लोग ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। लोगों को डिजिटली गारंटी कार्ड मिल जाएगा।

मिस्ड कॉल से भी पंजीकरण

मिस्ड कॉल से भी आप रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। इसके लिए नंबर है 7669007669 है। इस पर मिस्ड कॉल कर लोग फ्री बिजली स्कीम के लिए पंजीकृत करा सकते हैं।

चारधाम के गर्भग्रहों से पूजा का LIVE प्रसारण नहीं होगा, सीएम धामी बोले – अधिकार नहीं सहयोग करना है सरकार का काम

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान आप के नेता ने कहा कि ऐसे समय में जब हम फ्री में बिजली की स्कीम लेकर आ रहे हैं तो भाजपा के लोग इसका विरोध कर रहे हैं। उनके एक नेता ने तो यहां तक कह दिया कि जो लोग इस स्कीम के लिए आगे आ रहे हैं वे भीख मांग रहे हैं। यह दुर्भाग्यपूर्ण विषय है। उन्होंने कहा कि जब मुख्यमंत्री, विधायकों को फ्री बिजली मिलती आ रही है तो जनता को फ्री में देने में क्या समस्या है। जो सुविधाएं अभी तक नेताओं को मिलती रही हैं, वह अब नेताओं को भी मिलनी चाहिए।

कर्नल कोठियाल ने कहा, 20 साल में हुआ पॉलिटिकल डिजास्टर

कर्नल कोठियाल ने कहा कि आज एक बहुत बड़ा कदम आम आदमी पार्टी लेने जा रही है। 300 यूनिट फ्री बिजली की हमने बात की है लेकिन अब बात ही नहीं, काम भी शुरू किया जा रहा है कि ग्राउंड पर कैसे अमल किया जाएगा। अगले 15-20 दिनों में सबको समझ में आ जाएगा कि उत्तराखंड की आज जो चुनौतियां हैं उनके लिए तरकीब फॉलो की जाए तो वह मुश्किल नहीं है। मैंने केदारनाथ में काम किया, एनआईएम और यूथ फाउंडेशन ने मिलकर किया।

उन्होंने कहा कि उस समय लगा कि जब हमने दैवीय आपदा के बाद इस चीज को किया तो प्रदेश में काफी कुछ किया जा सकता है लेकिन पिछले 5-6 दिनों में समझ में आ रहा है कि इस बार हम नैचुरल डिजास्टर के खिलाफ नहीं लड़ रहे हैं, अबकी पॉलिटिकल डिजास्टर के खिलाफ लड़ रहे हैं। प्रदेश में दोनों पार्टियों को यह समझ में आना चाहिए कुछ मुद्दों पर हमें साथ में होना चाहिए। अगर देशभक्ति की बात है तो हम कभी भी आपसे में डिस्कस नहीं कर सकते हैं कोई किसी के खिलाफ है। अगर जनता की कोई बेसिक जरूरत है तो हम उसे पूरा करने के लिए बढ़ रहे हैं तो वे हमारे पीछे पड़ गई हैं। इससे यही लगता है कि हम सही दिशा में चल रहे हैं। यह भी समझ में आ रहा है कि 20 साल में जो पॉलिटिकल डिजास्टर हुआ है, जमीन पर मुद्दों को अमल कराना बहुत बड़ा चैलेंज है।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HillMail Magazine – September 2026

HillMail Sep 2026
पत्रिकाओं के सभी अंक देखें

Related Articles

पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी ने कीं आठ बड़ी घोषणाएं, 1600 पदों पर जल्द होगी भर्ती

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित...

भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए रामशरण नौटियाल, जुबिन नौटियाल के पिता हैं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष

उत्तराखंड की राजनीति में सोमवार को एक अहम घटनाक्रम सामने आया। देहरादून...

उत्तराखंड में अगले चार महीने में 2000 पदों पर भर्ती की तैयारी, UKSSSC का परीक्षा कैलेंडर जारी

उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए महत्वपूर्ण...