Home देश-विदेश राष्ट्रीय डेरी अनुसंधान संस्थान करनाल में भी मना हरेला पर्व, डॉ. चौहान ने किया पौधरोपण
देश-विदेश

राष्ट्रीय डेरी अनुसंधान संस्थान करनाल में भी मना हरेला पर्व, डॉ. चौहान ने किया पौधरोपण

राष्ट्रीय डेरी अनुसंधान संस्थान करनाल में भी हरेला पर्व पारंपरिक तरीके से मनाया गया। संस्थान के निदेशक डॉ. चौहान उत्तराखंड से ताल्लुक रखते हैं। उन्होंने इस दौरान लोगों को हरेला का महत्व समझाते हुए कहा कि इस पर्व को हर गांव, शहर, देश को मनाना चाहिए क्योंकि यह हम सबके जीवन से जुड़ा है।

हरेला कार्यक्रम सिर्फ उत्तराखंड में ही नहीं, अब देश और दुनिया में फैल चुका है। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के 93वें स्थापना दिवस पर राष्ट्रीय डेरी अनुसंधान संस्थान करनाल में हरेला कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसके तहत पौधे लगाए गए। डॉ. एम एस चौहान की अध्यक्षता में संस्थान के वैज्ञानिकों द्वारा विभिन्न प्रकार के फलों के 150 से अधिक पौधों का रोपण किया गया।

राष्ट्रीय डेरी अनुसंधान संस्थान के निदेशक डॉ. चौहान ने कहा कि आज उत्तराखंड का लोकपर्व देश ही नहीं, फ्रांस, दुबई और अमेरिका समेत 114 देशों में मनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हरेला कार्यक्रम में पौधा लगाना, जल संचय, वन्य जीवों का संरक्षण आदि कार्य किए जाते हैं। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को ये जानकारी देकर उन्हें पर्यावरण संरक्षण का महत्व समझाया जाता है।

उत्तराखंड में AAP ने लॉन्च की फ्री बिजली स्कीम, घर-घर जाकर होगा रजिस्ट्रेशन, मिलेगा गारंटी कार्ड

उन्होंने आगे कहा कि कोरोना काल में हमने देखा कि ऑक्सीजन के लिए कैसी दिक्कत हुई। मानव जीवन ऑक्सीजन के बगैर संभव ही नहीं है। पौधरोपण कार्यक्रम ऑक्सीजन की मात्रा को बढ़ाने की दिशा में अहम कदम है।

इस कार्यक्रम में संस्थान के संयुक्त निदेशक (अनुसंधान) डॉ. धीर सिंह, संयुक्त निदेशक (शैक्षणिक) डॉ. आर आर बी सिंह आदि संस्थान के लोग उपस्थित रहे।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HillMail Magazine – September 2026

HillMail Sep 2026
पत्रिकाओं के सभी अंक देखें

Related Articles

उत्तराखंड के राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से की शिष्टाचार भेंट

उत्तराखंड के राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने बुधवार, 21 अक्टूबर को...

डॉ. ढाल सिंह बिसेन बने उत्तराखंड के नए राज्यपाल, दुष्यंत गौतम को मिली सिक्किम की जिम्मेदारी

उत्तराखंड समेत देश के छह राज्यों में राज्यपालों की नियुक्ति और फेरबदल...

सशक्त पंचायतें ही विकसित उत्तराखंड की मजबूत नींव: सीएम धामी ने दिया ‘मेरा गांव-मेरी जिम्मेदारी’ का संदेश

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सशक्त पंचायतें ही विकसित उत्तराखंड...

उत्तराखंड बीजेपी से राज्यसभा प्रत्याशी दिनेश आर्य कल करेंगे नामांकन, ढोल-नगाड़ों से हुआ स्वागत

उत्तराखंड से राज्यसभा सीट के लिए भारतीय जनता पार्टी के घोषित प्रत्याशी...