Home उत्तराखंड न्यूज़ टिहरी उत्तरकाशी के बाद टिहरी में भी फटा बादल, देखिए तबाही की तस्वीरें
टिहरीउत्तरकाशीउत्तराखंड न्यूज़

उत्तरकाशी के बाद टिहरी में भी फटा बादल, देखिए तबाही की तस्वीरें

उत्तराखंड में पिछले दो दिनों से बारिश हो रही है। आज भी मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी किया है। टिहरी और उत्तरकाशी जिलों में बादल फटने की घटना से काफी नुकसान हुआ है। तस्वीरों से समझिए इस आपदा से लोगों के सामने कैसा संकट पैदा हो गया है।

उत्तराखंड में हो रही झमाझम बारिश से कई जिलों में बादल फटने, हिमस्खलन, सड़कों पर बोल्डर आने की खबरें हैं। उत्तरकाशी और टिहरी जिलों के दो स्थानों में बादल फटने से जानमाल का काफी नुकसान हुआ है। टिहरी जिले के घनसाली में आज सुबह चार बजे बादल फटा। भिलंगना के मेड गांव में यह घटना हुई है। 10 से ज्यादा मकान मलबे की चपेट में आ गए। गनीमत यह रही कि कोई भी घायल नहीं हुआ। बूढाकेदार क्षेत्र में कई रास्ते क्षतिग्रस्त हो गए हैं। कई घरों में पत्थर, लकड़ी और मिट्टी वाला मलबा घुस गया।

इससे पहले रविवार रात में उत्तरकाशी में बादल फटने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई थी। उत्तरकाशी में पट्टी बाडागड़ी के मुस्टिक सोड, कंकराडी, साडा, मांडो, निराकोट में बादल फटने से भारी नुकसान हुआ है।

आगे देखिए उत्तरकाशी में तबाही की तस्वीरें

कई रास्तों पर बड़े-बड़े बोल्डर आ गए हैं जिससे यातायात पूरी तरह से ठप हो गया है।

लोगों को आने जाने में काफी दिक्कत हुई। अब भी कई रास्ते बंद हैं और लोगों को पैदल या फिर दूसरे रास्तों से जाना पड़ रहा है।

गांवों में अब पत्थरों की चादर बिछ गई है।

सरपट दौड़ने वाली कारें तो मानो किसी ने सड़क पर जमा दिया हो।

मलबे ने गाड़ियों का क्या हाल कर दिया, देखिए।

खतरनाक तस्वीर।

जहां घर था वहां आज मलबा है।

 

गांवों को जोड़ने वाली सड़कें बह गई हैं।

 

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HillMail Magazine – September 2026

HillMail Sep 2026
पत्रिकाओं के सभी अंक देखें

Related Articles

उत्तराखंड में 19 अक्टूबर को महानवमी पर सार्वजनिक अवकाश, मुख्यमंत्री धामी ने दी शुभकामनाएं

उत्तराखंड में शारदीय नवरात्र की महानवमी के अवसर पर सोमवार, 19 अक्टूबर...

उत्तराखंड में दिव्यांग युवाओं के लिए मुफ्त सिविल सेवा कोचिंग योजना शुरू, UPSC-UKPSC की करेंगे तैयारी

उत्तराखंड सरकार ने दिव्यांग युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उन्हें प्रशासनिक सेवाओं...