Sunday , 6 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ सीएम धामी ने ब्यूरोक्रेसी में किया बड़ा धमाका, कई शीर्ष अधिकारियों के विभाग बदले
उत्तराखंड न्यूज़देहरादून

सीएम धामी ने ब्यूरोक्रेसी में किया बड़ा धमाका, कई शीर्ष अधिकारियों के विभाग बदले

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कुछ दिन पहले ही साफ कर दिया था कि अधिकारियों को काम को लेकर गंभीरता दिखानी होगी। जब उन्होंने शपथ लेने के बाद मुख्य सचिव ओम प्रकाश को हटाया तो साफ हो गया था कि वह ब्यूरोक्रेसी की कार्यप्रणाली में बड़े बदलाव की तैयारी कर रहे हैं। सोमवार को उन्होंने एक साथ कई आईएएस अधिकारियों की जिम्मेदारियों को बदलकर प्रशासन को अपनी धमक दिखा दी। कई बड़े अधिकारियों के विभागों में हुए फेरबदल से प्रशासन में भी हड़कंप मच गया है।

मनीषा पंवार को अपर मुख्य सचिव वित्त, आनंद वर्धन को अपर मुख्य सचिव गृह तथा आर मीनाक्षी सुंदरम को सचिव कृषि एवं कृषक कल्याण बनाया गया है। नितेश कुमार झा से गृह एवं कारागार सचिव का जिम्मा लेकर सचिव पंचायती राज बनाया गया है। यह जिम्मेदारी अब रंजीत कुमार सिन्हा को दी गई है। राधिका झा से ऊर्जा विभाग ले लिया गया है, उन्हें सचिव विद्यालयी शिक्षा (प्राथमिक व माध्यमिक) बनाया गया है। आईएएस सौजन्या को सचिव ऊर्जा तथा एसए मुरुगेशन को सचिव खेल, युवा और कल्याण बनाया गया है।

यहां देखें पूरी सूची…

आशीष श्रीवास्तव डीएम पद से हटे और दीपक रावत एमडी UPCL, PTCUL बने

डा. राजेश कुमार देहरादून के नए डीएम होंगे। आशीष श्रीवास्तव से यह जिम्मेदारी ले ली गई है। कुंभ मेलाधिकारी दीपक रावत को यूपीसीएल एवं पिटकुल का प्रबंध निदेशक तथा उरेडा का निदेशक बनाया गया है। डा. नीरज खैरवाल को यूपीसीएल से हटाकर सचिव तथा उत्तराखंड परिवहन निगम का प्रबंध निदेशक बनाया गया है। सचिव ( प्रभारी ) राज्यपाल बृजेश कुमार संत को मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

विजय कुमार यादव को कौशल विकास सचिव बनाया गया है। भूपाल मनराल को सचिव खाद्य नागरिक आपूर्ति तथा विजय कुमार यादव को सचिव कौशल विकास एवं सेवायोजन का अतिक्ति प्रभार दिया गया है। विनोद कुमार सुमन को सचिव सामान्य प्रशासन तथा रणबीर सिंह चौहान को सूचना महानिदेशक के साथ-साथ आयुक्त आबकारी का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। हरीश चंद्र सेमवाल को सचिव सिंचाई तथा पंकज पांडे को सचिव राजस्व बनाया गया है। वहीं आशीष कुमार श्रीवास्तव, दीपेंद्र चौधरी तथा सचिन कुर्वे, विनोद प्रसाद रतूड़ी को कोई जिम्मेदारी नहीं दी गई है, अभिषेक रुहेला को बाध्य प्रतीक्षा में रखा गया है।

 

 

 

 

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles