Home उत्तराखंड न्यूज़ गणेश गोदियाल बने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष, प्रीतम सिंह नेता प्रतिपक्ष होंगे, हरीश रावत को चुनाव प्रचार कमेटी की कमान
उत्तराखंड न्यूज़देहरादून

गणेश गोदियाल बने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष, प्रीतम सिंह नेता प्रतिपक्ष होंगे, हरीश रावत को चुनाव प्रचार कमेटी की कमान

इंदिरा हृदयेश के निधन के बाद से नेता प्रतिपक्ष का पद रिक्त था। इस पद पर होने वाली नियुक्ति के लिए ऐसी स्थिति बन गई थी कि कांग्रेस को संगठन के स्तर पर फेरबदल करना पड़ा। इससे पहले दिल्ली में कई दिनों तक इस बात पर मंथन चलता रहा कि अगर प्रीतम सिंह को प्रदेश अध्यक्ष के पद से हटाते हैं तो यह जिम्मेदारी किसको दी जाए।

साल 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस में बहुप्रतीक्षित सांगठनिक बदलाव कर दिया गया है। गणेश गोदियाल को पार्टी का नया अध्यक्ष बनाया गया है, वहीं अब तक अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाल रहे प्रीतम सिंह विधानसभा में विधायक दल के नेता बनाए गए हैं। इसके अलावा पंजाब की तर्ज पर उत्तराखंड में भी चार कार्यकारी अध्यक्ष बनाए गए हैं। इनमें प्रो. जीतराम, भुवन कापड़ी, तिलक राज बेहड़ और रंजीत रावत शामिल हैं।

पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत को चुनाव प्रचार कमेटी का अध्यक्ष बनाया गया है। इसमें प्रदीप टम्टा उपाध्यक्ष और दिनेश अग्रवाल संयोजक होंगे। आर्येंद्र शर्मा कोषाध्यक्ष का दायित्व निभाएंगे।

इंदिरा हृदयेश के निधन के बाद से नेता प्रतिपक्ष का पद रिक्त था। इस पद पर होने वाली नियुक्ति के लिए ऐसी स्थिति बन गई थी कि कांग्रेस को संगठन के स्तर पर फेरबदल करना पड़ा। इससे पहले दिल्ली में कई दिनों तक इस बात पर मंथन चलता रहा कि अगर प्रीतम सिंह को प्रदेश अध्यक्ष के पद से हटाते हैं तो यह जिम्मेदारी किसको दी जाए। करन माहरा भी इस होड़ में थे लेकिन पार्टी ने जातिगत समीकरणों को साधने के लिए गणेश गोदियाल को यह जिम्मेदारी दे दी।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HillMail Magazine – September 2026

HillMail Sep 2026
पत्रिकाओं के सभी अंक देखें

Related Articles

भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए रामशरण नौटियाल, जुबिन नौटियाल के पिता हैं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष

उत्तराखंड की राजनीति में सोमवार को एक अहम घटनाक्रम सामने आया। देहरादून...

उत्तराखंड में अगले चार महीने में 2000 पदों पर भर्ती की तैयारी, UKSSSC का परीक्षा कैलेंडर जारी

उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए महत्वपूर्ण...