उत्तराखंड में आम आदमी पार्टी की एंट्री से चुनावी दंगल अब त्रिकोणीय हो गया है। सभी पार्टियां अभी से चुनावी रणनीति में जुट गए हैं। पार्टियों के बड़े नेताओं के दौरे भी जल्द शुरू हो जाएंगे। इस बीच, कांग्रेस पार्टी के भीतर बड़ा बदलाव हुआ है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की ओर से महासचिव केसी वेणुगोपाल ने गणेश गोदयाल को प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने की जानकारी दी है। प्रीतम सिंह को नेता विधायक दल और पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत को चुनाव प्रचार कमेटी का अध्यक्ष बनाया गया है।
अगले साल चुनाव होने हैं और अब कुछ ही महीने बाद घोषणा हो जाएगी। ऐसे में कांग्रेस पार्टी में यह बदलाव अहम हो जाता है। पंजाब की तर्ज पर उत्तराखंड में चार कार्यकारी अध्यक्ष बनाए गए हैं। एक तरह से ज्यादा से ज्यादा नेताओं को जिम्मेदारी देने की कोशिश की गई है।
आगे देखिए पूरी लिस्ट, किस नेता को क्या जिम्मेदारी दी गई है।









Leave a comment