Home उत्तराखंड न्यूज़ देहरादून Uttarakhand Congress: उत्तराखंड कांग्रेस संगठन में बड़ा बदलाव, जानें किस नेता को क्या जिम्मेदारी मिली
देहरादूनउत्तराखंड न्यूज़देश-विदेश

Uttarakhand Congress: उत्तराखंड कांग्रेस संगठन में बड़ा बदलाव, जानें किस नेता को क्या जिम्मेदारी मिली

उत्तराखंड में जैसे जैसे चुनाव का समय नजदीक आ रहा है, पार्टियों की रणनीति तैयार होने लगी है। अब कांग्रेस पार्टी में आमूल-चूल बदलाव किया गया है। प्रदेश अध्यक्ष से लेकर प्रवक्ता और समितियों के सदस्यों का ऐलान किया गया है। पार्टी हाईकमान की ओर से जारी लिस्ट देखिए किस नेता को क्या जिम्मेदारी मिली।

उत्तराखंड में आम आदमी पार्टी की एंट्री से चुनावी दंगल अब त्रिकोणीय हो गया है। सभी पार्टियां अभी से चुनावी रणनीति में जुट गए हैं। पार्टियों के बड़े नेताओं के दौरे भी जल्द शुरू हो जाएंगे। इस बीच, कांग्रेस पार्टी के भीतर बड़ा बदलाव हुआ है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की ओर से महासचिव केसी वेणुगोपाल ने गणेश गोदयाल को प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने की जानकारी दी है। प्रीतम सिंह को नेता विधायक दल और पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत को चुनाव प्रचार कमेटी का अध्यक्ष बनाया गया है।

अगले साल चुनाव होने हैं और अब कुछ ही महीने बाद घोषणा हो जाएगी। ऐसे में कांग्रेस पार्टी में यह बदलाव अहम हो जाता है। पंजाब की तर्ज पर उत्तराखंड में चार कार्यकारी अध्यक्ष बनाए गए हैं। एक तरह से ज्यादा से ज्यादा नेताओं को जिम्मेदारी देने की कोशिश की गई है।

आगे देखिए पूरी लिस्ट, किस नेता को क्या जिम्मेदारी दी गई है।

 

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HillMail Magazine – September 2026

HillMail Sep 2026
पत्रिकाओं के सभी अंक देखें

Related Articles

भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए रामशरण नौटियाल, जुबिन नौटियाल के पिता हैं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष

उत्तराखंड की राजनीति में सोमवार को एक अहम घटनाक्रम सामने आया। देहरादून...

उत्तराखंड में अगले चार महीने में 2000 पदों पर भर्ती की तैयारी, UKSSSC का परीक्षा कैलेंडर जारी

उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए महत्वपूर्ण...