उत्तराखंड में भारी बारिश के चलते लोगों का जन जीवन अस्त व्यस्त, हाईवे समेत राष्ट्रीय राजमार्ग भी बाधित। उत्तराखंड मौसम विभाग द्वारा राजधानी देहरादून (Dehradun) समेत उत्तरकाशी, पौड़ी, टिहरी, नैनीताल, बागेश्वर, पिथौरागढ़ जनपद में भारी बारिश की संभावना जताई है।

बृहस्पतिवार को राजधानी दून समेत आस पास के इलाकों में भारी बारिश का अनुमान जताते हुए मौसम विभाग द्वारा प्रदेश के कई राज्यों में ऑरेन्ज अलर्ट (Orange alert) जारी किया गया है।
उत्तराखंड (Uttarakhand) में बीते दो दिनों से भारी बारिश के कारण कई मार्ग अवरुद्ध हुए जिनमें से बदरीनाथ-केदारनाथ, गंगोत्री, यमनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग भी शामिल हैं जो कि कई घंटों तक बंद रहे. बारिश के कारण गढ़वाल मंडल की 286 और कुमाऊं मंडल की 58 सड़कें बंद हैं। साथी ही हरिद्वार में गंगा नदी ने दोपहर के बाद चेतावनी निशान को पार कर लिय़ा था।
यह भी देखें – उत्तराखंड में भारी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, कई हाईवे बंद, पहाड़ों में लोगों को अलर्ट रहने की सलाह



Leave a comment