Home उत्तराखंड न्यूज़ देहरादून बाढ़ में फंसी हो जान या पत्थर गिर रहे हों… उत्तराखंड में 24 घंटे मदद पहुंचा रहे SDRF के जवान
देहरादूनउत्तराखंड न्यूज़

बाढ़ में फंसी हो जान या पत्थर गिर रहे हों… उत्तराखंड में 24 घंटे मदद पहुंचा रहे SDRF के जवान

देवभूमि उत्तराखंड की सुंदरता देखते ही बनती है। यहां कल-कल करती नदियां हैं तो आसमान जैसी बुलंदी का एहसास कराते पर्वत शिखर, जंगलों का सुकून बरबस लोगों को खींच लाता है लेकिन चुनौतियां भी कम नहीं है। पर शुक्र है इनसे निपटने के लिए हर वक्त काम कर रहे एसडीआरएफ के जवान।

उत्तराखंड (Uttarakhand) की भौगोलिक संरचना ही कुछ ऐसी है कि यहां आपदा के लिए हर वक्त तैयार रहना पड़ता है। सुदूर पहाड़ों पर रहने वाले लोग अपने से यह इंतजाम नहीं कर सकते इसीलिए एसडीआरएफ (SDRF) के जवान मोर्चा संभालने के लिए 24×7 अलर्ट रहते हैं। हाल के दिनों में बाढ़, बारिश, भूस्खलन, बोल्डर गिरने जैसी प्राकृतिक आपदा में एसडीआरएफ उत्तराखंड पुलिस (Uttarakhand Police) ने कई जानें बचाईं और समय रहते लोगों को मदद पहुंचाई।

May be an image of body of water

 

जुलाई में जैसे ही भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई, SDRF की टीम अलर्ट हो गई है। डीआईजी (DIG) एसडीआरएफ रिद्धिम अग्रवाल के दिशानिर्देश पर 28 टीमें तैयार कर अलर्ट किया गया। उत्तरकाशी (Uttarkashi) में भारी बाढ़ के हालात बने तो टीम को तैनात किया गया।

आज यानी 29 जुलाई को सुबह 7:30 बजे कंट्रोल रूम रुद्रप्रयाग द्वारा SDRF को सूचित किया गया कि गंगानहर अगस्त्यमुनि रुद्रप्रयाग में एक वाहन अनियंत्रित होकर नदी में दुर्घटनाग्रस्त हो गया जिसमें एक व्यक्ति सवार था। सूचना प्राप्त होते ही SDRF रेस्क्यू टीम तत्काल रेस्क्यू के लिए रवाना हुई।

यह भी देखें – उत्तराखंड में भारी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, कई हाईवे बंद, पहाड़ों में लोगों को अलर्ट रहने की सलाह

May be an image of 2 people, people standing and outdoors

रेस्क्यू टीम द्वारा फायर सर्विस, सिविल पुलिस व स्थानीय लोगों की सहायता से वाहन में सवार एक व्यक्ति का शव निकाला गया। SDRF रेस्क्यू टीम में निरीक्षक अनिरुद्ध भंडारी, SI कर्ण सिंह, मुख्य आरक्षी हरीश बंगारी व आरक्षी आशीष तोपाल शामिल रहे।

देहरादून, पौड़ी हो या पिथौरागढ़ की आपदा एसडीआरएफ के जवाब मदद करने पहुंचते रहे। बुधवार को श्रीनगर चमधार फराशू में एक मानसिक रूप से बीमार व्यक्ति खाई में गिर गया। SDRF जवान देवदूत साबित हुए। उन्होंने खाई में गिरे व्यक्ति को रेस्क्यू कर प्राथमिक उपचार सुनिश्चित कराया।

Image

इस समय उत्तराखंड में हो रही भारी वर्षा को देखते हुए नदियों के जलस्तर पर लगातार नजर रखी जा रही है जिससे किसी भी अप्रिय घटना होने पर तत्काल एसडीआरएफ के जवान पहुंच सकें।

दो दिन पहले लगातर मॉनसूनी बारिश होने से जिला बागेश्वर के कपकोट में एक घटना घटी। एक लड़कीअपने जानवर चराने जंगल गई थी, बारिश से हुई फिसलन के कारण अचानक पैर फिसलने से उफनाते गधेरे में जा गिरी। सूचना थाना कपकोट से एस.डी.आर.एफ.को मिलते ही टीम द्वारा तत्काल घटनास्थल पर पहुंच कर सर्चिंग की गई। विषम परिस्थितियों में रोप और स्ट्रेचर की मदद से शव को उफनाते बेलन गधेरे से निकाल कर जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HillMail Magazine – September 2026

HillMail Sep 2026
पत्रिकाओं के सभी अंक देखें

Related Articles

भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए रामशरण नौटियाल, जुबिन नौटियाल के पिता हैं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष

उत्तराखंड की राजनीति में सोमवार को एक अहम घटनाक्रम सामने आया। देहरादून...

उत्तराखंड में अगले चार महीने में 2000 पदों पर भर्ती की तैयारी, UKSSSC का परीक्षा कैलेंडर जारी

उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए महत्वपूर्ण...