Home उत्तराखंड न्यूज़ देहरादून उद्घाटन से पहले गंगा अवलोकन केंद्र का मेयर अनिता ममगाईं ने किया निरीक्षण
देहरादूनउत्तराखंड न्यूज़

उद्घाटन से पहले गंगा अवलोकन केंद्र का मेयर अनिता ममगाईं ने किया निरीक्षण

ऋषिकेश नगर निगम प्रशासन ने गंगा अवलोकन केंद्र का सपना साकार करने की कवायद पूर्ण कर ली है। उद्घाटन से पूर्व महापौर ने इस महाप्रोजेक्ट का बारीकी के साथ निरीक्षण कर तमाम छिटपुट कमियों को जल्द दूर करने के लिए आवश्यक निर्देश दिए।

अंतरराष्ट्रीय योगनगरी ऋषिकेश में विश्वस्तरीय गंगा अवलोकन केंद्र बनकर तैयार है। इसकी खूबसूरती निश्चित ही त्रिवेणी घाट की आभा में चार चांद लगाने वाली साबित होगी। बच्चों को आस्था की देवी मां गंगा की तमाम जानकारियां देने के लिए मिनी थिएटर की भी व्यवस्था की गई है। गंगा तट स्थित भव्य सभागार का पूरी तरह से कायाकल्प कर इसे गंगा अवलोकन केंद्र के रूप में शानदार तरीके से विकसित किया गया है।

पूरी तरह से वातानुकूलित एवं दूधिया रोशनी से नहाए गंगा अवलोकन केंद्र में विश्व प्रसिद्ध चारधाम यात्रा सहित गंगा से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां खूबसूरत पोस्टरों के माध्यम से सजाई गई हैं। गंगा अवलोकन केंद्र के उद्घाटन से पूर्व महापौर अनिता ममगाई ने इसका बारीकी से निरीक्षण किया।

महापौर ने बताया कि देवभूमि ऋषिकेश में आने वाले पर्यटकों एवं श्रद्वालुओं को करोड़ों देशवासियों की आस्था का प्रतीक माने जाने वाली मां गंगा के पौराणिक इतिहास की समूची महत्वपूर्ण जानकारी अवलोकन केंद्र में मिलेगी। उन्होंने बताया कि उनके चुनावी घोषणापत्र में यह परियोजना शामिल थी जिसे धरातल पर उतारने के लिए किए गए प्रयासों के चलते परियोजना को केंद्रीय जल शक्ति मंत्रालय ने मंजूरी प्रदान की थी।

 

 

महापौर अनिता ममगाई ने बताया कि ऋषिकेश को पर्यटन के साथ तीर्थाटन के प्रमुख केंद्र के रूप में विकसित किए जाने के लिए निगम संकल्पबद्ध है। ऋषिकेश में गंगा तट पर गंगा अवलोकन केंद्र की कमी शिद्दत से महसूस की जा रही थी। शहर की ग्लोबल पहचान और मजबूत बनाने में अवलोकन केंद्र मील का पत्थर साबित होगा।

 

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

उत्तराखंड के अनुपूरक बजट में ₹7,844 करोड़ का प्रावधान, कुंभ से लेकर शिक्षा और स्वास्थ्य पर जोर

उत्तराखंड सरकार ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के अनुपूरक बजट में बुनियादी सुविधाओं,...

उत्तराखंड में अब गढ़वाली और कुमाऊंनी भाषा में भी प्रसारित होगी ‘मन की बात’

उत्तराखंड की लोकभाषाओं, संस्कृति और परंपराओं को बढ़ावा देने की दिशा में...

देहरादून: छात्रा से छेड़छाड़ के आरोप में शिक्षक निलंबित, FIR दर्ज

राजधानी देहरादून के एक प्रतिष्ठित निजी स्कूल में छात्रा के साथ कथित...