उत्तराखंड के वांटेड अपराधियों के खिलाफ एक महीने चलेगा सख्त अभियान, डीजीपी ने दिए निर्देश

उत्तराखंड के वांटेड अपराधियों के खिलाफ एक महीने चलेगा सख्त अभियान, डीजीपी ने दिए निर्देश

उत्तराखंड के डीजीपी ने अपराधियों के खिलाफ कड़ा अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। अगस्त के महीने में अपराधियों के खिलाफ एक माह विशेष अभियान चलाया जाएगा।

उत्तराखंड के पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार के निर्देशन में एक विशेष अभियान चलने जा रहा है। 1 अगस्त से एक माह के लिए उत्तराखंड के वांटेड अपराधियों की धरपकड़ की जाएगी। डीजीपी के निर्देश के तहत राज्य में निवास कर रहे बाहरी राज्यों के अपराधियों के साथ ही उत्तराखंड के बाहर निवास कर रहे राज्य के अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस सघन अभियान चलाएगी।

डीजीपी अशोक कुमार के अनुसार उत्तराखंड प्रदेश को अपराध एवं अपराधी मुक्त बनाने के लिए उत्तराखंड पुलिस कटिबद्ध है तथा प्रदेश में किसी भी अपराधी को चैन से नहीं रहने दिया जाएगा।

उत्तराखंड में भारी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, कई हाईवे बंद, पहाड़ों में लोगों को अलर्ट रहने की सलाह

पिछले वर्षों में राज्य में बाहरी प्रदेशों के अपराधी जो प्रदेश में शरण लेकर निवास कर रहे थे उत्तराखंड पुलिस द्वारा कार्यवाही क़रते हुए गिरफ्तार किए गए थे यह कार्रवाई भविष्य में भी जारी रहेगी। डीजीपी द्वारा सभी जनपद प्रभारियों एवं संबंधित अधिकारियों को कठोर कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही कुछ अपराधी जो राज्य के बाहर अथवा राज्य में छिपकर निवास कर रहे हैं उनको भी चिन्हित कर कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं।

वर्तमान में उत्तराखंड में लगभग 545 वांछित अपराधी है। कुल लगभग 150 इनामी अपराधियों में 50 अपराधी प्रदेश के हैं जबकि 100 अपराधी प्रदेश के बाहर के निवासी है। राज्य में लगभग 1396 हिस्ट्रीशीटर हैं तथा लगभग 561 अपराधी सक्रिय है।

Hill Mail
ADMINISTRATOR
PROFILE

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked with *

विज्ञापन

[fvplayer id=”10″]

Latest Posts

  • यमकेश्वर के लाल और उत्तराखंड के गौरव पत्रकार मनजीत नेगी सीडीएस कमेंडेशन पत्र से हुए सम्मानित

    यमकेश्वर के लाल और उत्तराखंड के गौरव पत्रकार मनजीत नेगी सीडीएस कमेंडेशन पत्र से हुए सम्मानित0

    सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने आजतक के कार्यकारी संपादक मनजीत नेगी को चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ कमेंडेशन मेडल और प्रशंसा पत्र से किया सम्मानित, आजतक के कार्यकारी संपादक मनजीत नेगी को रक्षा क्षेत्र में उनकी निर्भीक पत्रकारिता के लिए चीफ ऑफ़ डिफेंस स्टाफ़ कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया गया। सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित होने वाले ये देश के एक मात्र रक्षा पत्रकार हैं। सीडीएस ऑफ़ डिफेंस स्टाफ़ जनरल अनिल चौहान ने ३० मई को सेवानिवृत होने से पूर्व कई तीनों सेनाओं के कई अधिकारियों और जवानों को सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया। सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने सेनाओं के अलावा समाज के अलग अलग क्षेत्रों में बेहतरीन कार्य करने वाले कुछ चुनिंदा लोगों को सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया। मनजीत नेगी उनमें से एक हैं। मनजीत नेगी पत्रकारिता के क्षेत्र में। पिछले 25 साल से कार्यरत हैं।

    READ MORE
  • अंडमान में मानसून की दस्तक, उत्तर भारत में लू का कहर; 22 मई तक हीटवेव का अलर्ट

    अंडमान में मानसून की दस्तक, उत्तर भारत में लू का कहर; 22 मई तक हीटवेव का अलर्ट0

    देश में मौसम ने दो अलग-अलग रंग दिखाने शुरू कर दिए हैं। एक ओर दक्षिण-पश्चिम मानसून ने अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में दस्तक देकर बारिश की उम्मीद जगा दी है, वहीं दूसरी ओर उत्तर और मध्य भारत के कई राज्य भीषण गर्मी और लू की चपेट में हैं। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों में 22 मई तक लू चलने का अलर्ट जारी किया है।

    READ MORE
  • ऑपरेशन सिंदूर का शेर: स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की वीरता ने दुश्मन के दिल में पैदा किया खौफ

    ऑपरेशन सिंदूर का शेर: स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की वीरता ने दुश्मन के दिल में पैदा किया खौफ0

    भारतीय वायुसेना के जांबाज योद्धाओं की बहादुरी की कहानियां हमेशा देशवासियों के भीतर गर्व और राष्ट्रभक्ति की भावना जगाती रही हैं। ऐसी ही एक प्रेरणादायक कहानी है स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की, जिन्होंने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान अदम्य साहस, असाधारण नेतृत्व और अद्भुत युद्ध कौशल का परिचय देकर भारतीय वायुसेना का मान बढ़ाया। दुश्मन के इलाके में आधी रात को अंजाम दिए गए इस बेहद जोखिम भरे मिशन में उन्होंने जिस धैर्य और सटीकता के साथ कार्रवाई की, वह आज भारतीय सैन्य इतिहास में वीरता की मिसाल बन चुकी है।

    READ MORE

Follow Us

Previous Next
Close
Test Caption
Test Description goes like this