धामी ने फिर चौंकाया, IAS के बंपर तबादले, चार डीएम समेत 34 अधिकारियों के विभागों में फेरबदल

धामी ने फिर चौंकाया, IAS के बंपर तबादले, चार डीएम समेत 34 अधिकारियों के विभागों में फेरबदल

अल्मोड़ा, चमोली, पिथौरागढ़ और हरिद्वार के डीएम बदल दिए गए हैं। नितिन सिंह भदौरिया से जिलाधिकारी अल्मोड़ा का प्रभार ले लिया गया है। आशीष चौहान को जिलाधिकारी पिथौरागढ़ की जिम्मेदारी सौंपी गई है। स्वाति भदौरिया को डीएम चमोली की जिम्मेदारी से मुक्त कर दिया गया है। वंदना सिंह को अल्मोड़ा और हिमांशु खुराना को चमोली का नया डीएम बनाया गया है।

ब्यूरोक्रेसी के कामकाज को लेकर पहले दिन से सख्त रवैया रखने वाले नवोदित मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एक बार फिर बड़ी संख्या में वरिष्ठ आईएएस समेत कई अधिकारियों की जिम्मेदारियों में फेरबदल कर दिया है। शनिवार की देर रात चार जिलाधिकारियों समेत 34 अफसरों को इधर से उधर कर दिया गया। कुछ अधिकारियों को जहां अतिरिक्त जिम्मेदारियां दी गईं, वहीं कुछ की जिम्मेदारियां को कम कर दिया गया।

अल्मोड़ा, चमोली, पिथौरागढ़ और हरिद्वार के डीएम बदले

अल्मोड़ा, चमोली, पिथौरागढ़ और हरिद्वार के डीएम बदल दिए गए हैं। नितिन सिंह भदौरिया से जिलाधिकारी अल्मोड़ा का प्रभार ले लिया गया है। आशीष चौहान को जिलाधिकारी पिथौरागढ़ की जिम्मेदारी सौंपी गई है। स्वाति भदौरिया को डीएम चमोली की जिम्मेदारी से मुक्त कर दिया गया है। वंदना सिंह को अल्मोड़ा और हिमांशु खुराना को चमोली का नया डीएम बनाया गया है। विनय शंकर पांडे को जिलाधिकारी हरिद्वार के साथ ही उपाध्यक्ष हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण का जिम्मा सौंपा गया है। सी रविशंकर से जिलाधिकारी हरिद्वार का जिम्मा ले लिया गया है। उन्हें अपर सचिव वित्त, चिकित्सा शिक्षा तथा महानिदेशक चिकित्सा शिक्षा की जिम्मेदारी दी गई है। आनंद स्वरूप से जिलाधिकारी पिथौरागढ़ का प्रभार लेकर अपर सचिव ग्राम्य विकास आयुक्त ग्राम विकास तथा निबंधक सहकारिता का जिम्मा सौंपा गया है।

जावलकर नई दिल्ली में रेसीडेंट कमिश्नर होंगे

दिलीप जावलकर से सचिव धर्मस्व एवं संस्कृति का जिम्मा ले लिया गया है। उन्हें नई दिल्ली में रेसीडेंट कमिश्नर बनाया गया है। इसके अलावा उनके पास सचिव सूचना, नागरिक उड्डयन और सीईओ पर्यटन विकास परिषद की जिम्मेदारी होगी। एसए मुरुगेशन को सचिव लघु सिंचाई की जिम्मेदारी से अवमुक्त कर दिया गया है। पंकज पांडे को सचिव गन्ना-चीनी एवं प्रबंधन निदेशक उत्तराखंड शुगर फेडरेशन की अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी गई है। हरीश चंद्र सेमवाल को सचिव लघु सिंचाई तथा धर्मस्व एवं संस्कृति बनाया गया है।

आशीष श्रीवास्तव से स्मार्ट सिटी छिना, अब सचिव आईटी बने

स्मार्ट सिटी के सीईओ आशीष श्रीवास्तव को अपर सचिव, सूचना प्रौद्योगिकी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनसे स्मार्ट सिटी के सीईओ की जिम्मेदारी लेकर आर राजेश कुमार को दे दी गई है। कुछ समय पहले राजेश कुमार को आशीष श्रीवास्त की जगह देहरादून का डीएम बनाया गया था। अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी को उच्च शिक्षा की भी जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनके अलावा पंकज पांडेय, आर राजेश कुमार, हरिश्चंद सेमवाल, दीपक रावत, विजय कुमार यादव, विनोद सुमन, सविन बंसल, झरना कमठान, अतर सिंह और संजय टोलिया को अतिरिक्त महकमों का प्रभार दिया गया है।

दीपक रावत कुंभ मेलाधिकारी का अतिरिक्त जिम्मा

दीपक रावत को अतिरिक्त कार्यभार के रूप में एक बार फिर कुंभ मेलाधिकारी का जिम्मा दे दिया गया है। कुछ दिन पहले भी बड़े पैमाने पर सचिवालय के अफसरों के महकमे बदले गए थे। दीपक रावत से यह जिम्मेदारी लेकर उन्हें एमडी यूपीसीएल और एमडी पिटकुल एवं डायरेक्टर उरेडा बनाया गया था।

प्रशासन में हुए अन्य फेरबदल

चंद्रेश कुमार यादव को सचिव प्रभारी गन्ना चीनी तथा प्रबंध निदेशक उत्तराखंड शुगर फेडरेशन पद से अवमुक्त कर दिया गया है। भूपाल सिंह मनराल से सचिव प्रभारी सचिवालय प्रशासन का भार हटा लिया गया है। विजय कुमार यादव को निदेशक कौशल विकास एवं प्रशिक्षण का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। विनोद कुमार सुमन को सचिव (प्रभारी) सचिवालय प्रशासन का अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है।

आशीष भटगाई को मुख्य विकास अधिकारी उधमसिंह नगर, सविन बंसल को परियोजना प्रबंधक, यूपीएपीयूआरपी बनाया गया है। रामविलास यादव से अपर सचिव समाज कल्याण का प्रभार ले लिया गया है। झरना कमठान को अपर सचिव समाज कल्याण तथा प्रबंध निदेशक बहुउद्देशीय वित्त विकास निगम बनाया गया है। प्रताप सिंह शाह को अपर सचिव राज्य संपत्ति राज्य संपत्ति अधिकारी और अरुणेंद्र सिंह चौहान को अपर सचिव वित्त बनाया गया है। अभिषेक रोहिल्ला अब आयुक्त नगर निगम देहरादून तथा परियोजना निदेशक उत्तराखंड शहरी विकास एजेंसी होंगे। योगेंद्र यादव को अपर सचिव सैनिक कल्याण तथा सिंचाई की जिम्मेदारी मिली है।

देव कृष्ण तिवारी को अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी उत्तराखंड खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड,  प्रदीप सिंह रावत को अपर सचिव समाज कल्याण महिला कल्याण आयुक्त निशक्तजन एवं निदेशक महिला कल्याण बनाया गया है। सुरेश जोशी को सचिव समाज कल्याण निदेशक जनजाति निदेशालय एवं अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी उत्तराखंड खादी ग्राम उद्योग बोर्ड से अवमुक्त कर दिया गया है। अतर सिंह को अपर सचिव लोक निर्माण विभाग की अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी गई है। वेरी राम को अपर सचिव सचिवालय प्रशासन तथा तकनीकी शिक्षा, और संजय सिंह टोलिया को मिली निदेशक जनजाति निदेशालय की जिम्मेदारी दी गई है।

 

Hill Mail
ADMINISTRATOR
PROFILE

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked with *

विज्ञापन

[fvplayer id=”10″]

Latest Posts

  • यमकेश्वर के लाल और उत्तराखंड के गौरव पत्रकार मनजीत नेगी सीडीएस कमेंडेशन पत्र से हुए सम्मानित

    यमकेश्वर के लाल और उत्तराखंड के गौरव पत्रकार मनजीत नेगी सीडीएस कमेंडेशन पत्र से हुए सम्मानित0

    सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने आजतक के कार्यकारी संपादक मनजीत नेगी को चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ कमेंडेशन मेडल और प्रशंसा पत्र से किया सम्मानित, आजतक के कार्यकारी संपादक मनजीत नेगी को रक्षा क्षेत्र में उनकी निर्भीक पत्रकारिता के लिए चीफ ऑफ़ डिफेंस स्टाफ़ कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया गया। सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित होने वाले ये देश के एक मात्र रक्षा पत्रकार हैं। सीडीएस ऑफ़ डिफेंस स्टाफ़ जनरल अनिल चौहान ने ३० मई को सेवानिवृत होने से पूर्व कई तीनों सेनाओं के कई अधिकारियों और जवानों को सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया। सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने सेनाओं के अलावा समाज के अलग अलग क्षेत्रों में बेहतरीन कार्य करने वाले कुछ चुनिंदा लोगों को सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया। मनजीत नेगी उनमें से एक हैं। मनजीत नेगी पत्रकारिता के क्षेत्र में। पिछले 25 साल से कार्यरत हैं।

    READ MORE
  • अंडमान में मानसून की दस्तक, उत्तर भारत में लू का कहर; 22 मई तक हीटवेव का अलर्ट

    अंडमान में मानसून की दस्तक, उत्तर भारत में लू का कहर; 22 मई तक हीटवेव का अलर्ट0

    देश में मौसम ने दो अलग-अलग रंग दिखाने शुरू कर दिए हैं। एक ओर दक्षिण-पश्चिम मानसून ने अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में दस्तक देकर बारिश की उम्मीद जगा दी है, वहीं दूसरी ओर उत्तर और मध्य भारत के कई राज्य भीषण गर्मी और लू की चपेट में हैं। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों में 22 मई तक लू चलने का अलर्ट जारी किया है।

    READ MORE
  • ऑपरेशन सिंदूर का शेर: स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की वीरता ने दुश्मन के दिल में पैदा किया खौफ

    ऑपरेशन सिंदूर का शेर: स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की वीरता ने दुश्मन के दिल में पैदा किया खौफ0

    भारतीय वायुसेना के जांबाज योद्धाओं की बहादुरी की कहानियां हमेशा देशवासियों के भीतर गर्व और राष्ट्रभक्ति की भावना जगाती रही हैं। ऐसी ही एक प्रेरणादायक कहानी है स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की, जिन्होंने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान अदम्य साहस, असाधारण नेतृत्व और अद्भुत युद्ध कौशल का परिचय देकर भारतीय वायुसेना का मान बढ़ाया। दुश्मन के इलाके में आधी रात को अंजाम दिए गए इस बेहद जोखिम भरे मिशन में उन्होंने जिस धैर्य और सटीकता के साथ कार्रवाई की, वह आज भारतीय सैन्य इतिहास में वीरता की मिसाल बन चुकी है।

    READ MORE

Follow Us

Previous Next
Close
Test Caption
Test Description goes like this