उत्तराखंड की बेटी वंदना कटारिया का ऐतिहासिक कारनामा, 41 साल बाद ओलंपिक में महिला हॉकी के क्वार्टर फाइनल में पहुंचा भारत,

उत्तराखंड की बेटी वंदना कटारिया का ऐतिहासिक कारनामा, 41 साल बाद ओलंपिक में महिला हॉकी के क्वार्टर फाइनल में पहुंचा भारत,

ओलंपिक खेलों के इतिहास में हॉकी में हैट्रिक लगाने वाली वंदना पहली भारतीय महिला खिलाड़ी हैं। हॉकी में भारत कीओर से यह 32वीं हैट्रिक है। लेकिन वंदना को छोड़ सभी हैट्रिक पुरुष खिलाड़ियों ने लगाई हैं। सबसे ज्यादा 7 हैट्रिक हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के नाम हैं। उनके बाद बलबीर सिंह ने 4 बार भारत के लिए ओलंपिक में हैट्रिक लगाई।

टोक्यो ओलंपिक में 41 साल बाद भारतीय महिला हॉकी टीम क्वार्टर फाइनल में पहुंची है। दक्षिण अफ्रीका को 4-3 से हराकर भारतीय टीम ने यह उपलब्धि हासिल की। इस जीत में सबसे बड़ा योगदान रहा उत्तराखंड की बेटी वंदना कटारिया का। हरिद्वार के रोशनाबाद से ताल्लुक रखरने वाली वंदना ने इस ‘करो या मरो’ मुकाबले में गोलों की हैट्रिक लगाकर इतिहास में अपना नाम दर्ज कर लिया। वंदना ने चौथे, 17वें और 49वें मिनट में गोल दागा। वह यह कारनामा करने वाली भारत की पहली महिला हॉली खिलाड़ी हैं। इससे पहले आखिरी बार 1984 ओलंपिक में पुरुष हॉकी खिलाड़ी विनीत शर्मा ने गोल की हैट्रिक लगाई थी। मलयेशिया के खिलाफ मैच में उन्होंने यह उपलब्धि हासिल की थी और भारत ने मुकाबले को 3-1 से जीता था।

हालांकि भारत की जीत ही उसके क्वार्टर फाइनल में पहुंचने के लिए पर्याप्त नहीं थी। लेकिन इंग्लैंड के आयरलैंड को हरा देने के बाद भारतीय टीम ने अंतिम 8 में जगह बना ली। अब उसका मुकाबला ऑस्ट्रेलिया की मजबूत टीम से होगा।

सात भाई-बहनों में सबसे छोटी वंदना के पिता नाहर सिंह का मई 2021 में निधन हो गया था। वह तब बेंगलुरू में ओलंपिक की तैयारियां कर रही थीं। इसके कारण वह पिता के अंतिम संस्कार पर घर भी नहीं जा सकी। टोक्यों में ऐतिहासिक कारनामा कर उन्होंने अपने पिता को श्रद्धांजलि दी। उनके पिता का सपना था कि बेटी ओलंपिक गोल्ड मेडल जीते।

15 अप्रैल, 1992 को जन्मीं वंदना कटारिया ने पहली बार जूनियर अंतरराष्ट्रीय स्पर्धा में 2006 में भाग लिया था। वह भारतीय महिला हॉकी टीम की कप्तान रह चुकी हैं। वंदना के 5 भाई-बहन खेल से ही जुड़े हैं। बड़ी बहन रीना कटारिया भोपाल एक्सीलेंसी में हॉकी कोच और छोटी बहन अंजलि कटारिया हॉकी खिलाड़ी हैं। भाई पंकज कराटे और सौरभ फुटबॉल खिलाड़ी एवं कोच हैं। 2010 में राष्ट्रीय हॉकी टीम में चुने जाने के बाद अगले ही साल स्पोर्टस कोटे से रेलवे में जूनियर TC पद पर उनकी जॉब लगी, तब जाकर आर्थिक तंगी कम हुई। अर्जेंटीना की लुसियाना आयमार को वो अपनी पसंदीदा खिलाड़ी मानती हैं।

ओलंपिक में भारतीयों की हैट्रिक का इतिहास

ओलंपिक खेलों के इतिहास में हॉकी में हैट्रिक लगाने वाली वंदना पहली भारतीय महिला खिलाड़ी हैं। हॉकी में भारत कीओर से यह 32वीं हैट्रिक है। लेकिन वंदना को छोड़ सभी हैट्रिक पुरुष खिलाड़ियों ने लगाई हैं। सबसे ज्यादा 7 हैट्रिक हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के नाम हैं। उनके बाद बलबीर सिंह ने 4 बार भारत के लिए ओलंपिक में हैट्रिक लगाई।

सीएम धामी ने भी वंदना को दी शुभकामनाएं

सीएम धामी ने इस मैच में जीत पर भारतीय महिला हॉकी टीम को बधाई दी। उन्होंने ट्वीट कर कहा, साउथ अफ्रीका को 4-3 से हराने पर भारतीय महिला हॉकी टीम की सभी खिलाड़ियों तथा इस मैच में हैट्रिक लगाकर इतिहास रचने वाली देश की बेटी वंदना कटारिया को बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं!

 

Hill Mail
ADMINISTRATOR
PROFILE

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked with *

विज्ञापन

[fvplayer id=”10″]

Latest Posts

  • यमकेश्वर के लाल और उत्तराखंड के गौरव पत्रकार मनजीत नेगी सीडीएस कमेंडेशन पत्र से हुए सम्मानित

    यमकेश्वर के लाल और उत्तराखंड के गौरव पत्रकार मनजीत नेगी सीडीएस कमेंडेशन पत्र से हुए सम्मानित0

    सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने आजतक के कार्यकारी संपादक मनजीत नेगी को चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ कमेंडेशन मेडल और प्रशंसा पत्र से किया सम्मानित, आजतक के कार्यकारी संपादक मनजीत नेगी को रक्षा क्षेत्र में उनकी निर्भीक पत्रकारिता के लिए चीफ ऑफ़ डिफेंस स्टाफ़ कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया गया। सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित होने वाले ये देश के एक मात्र रक्षा पत्रकार हैं। सीडीएस ऑफ़ डिफेंस स्टाफ़ जनरल अनिल चौहान ने ३० मई को सेवानिवृत होने से पूर्व कई तीनों सेनाओं के कई अधिकारियों और जवानों को सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया। सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने सेनाओं के अलावा समाज के अलग अलग क्षेत्रों में बेहतरीन कार्य करने वाले कुछ चुनिंदा लोगों को सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया। मनजीत नेगी उनमें से एक हैं। मनजीत नेगी पत्रकारिता के क्षेत्र में। पिछले 25 साल से कार्यरत हैं।

    READ MORE
  • अंडमान में मानसून की दस्तक, उत्तर भारत में लू का कहर; 22 मई तक हीटवेव का अलर्ट

    अंडमान में मानसून की दस्तक, उत्तर भारत में लू का कहर; 22 मई तक हीटवेव का अलर्ट0

    देश में मौसम ने दो अलग-अलग रंग दिखाने शुरू कर दिए हैं। एक ओर दक्षिण-पश्चिम मानसून ने अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में दस्तक देकर बारिश की उम्मीद जगा दी है, वहीं दूसरी ओर उत्तर और मध्य भारत के कई राज्य भीषण गर्मी और लू की चपेट में हैं। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों में 22 मई तक लू चलने का अलर्ट जारी किया है।

    READ MORE
  • ऑपरेशन सिंदूर का शेर: स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की वीरता ने दुश्मन के दिल में पैदा किया खौफ

    ऑपरेशन सिंदूर का शेर: स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की वीरता ने दुश्मन के दिल में पैदा किया खौफ0

    भारतीय वायुसेना के जांबाज योद्धाओं की बहादुरी की कहानियां हमेशा देशवासियों के भीतर गर्व और राष्ट्रभक्ति की भावना जगाती रही हैं। ऐसी ही एक प्रेरणादायक कहानी है स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की, जिन्होंने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान अदम्य साहस, असाधारण नेतृत्व और अद्भुत युद्ध कौशल का परिचय देकर भारतीय वायुसेना का मान बढ़ाया। दुश्मन के इलाके में आधी रात को अंजाम दिए गए इस बेहद जोखिम भरे मिशन में उन्होंने जिस धैर्य और सटीकता के साथ कार्रवाई की, वह आज भारतीय सैन्य इतिहास में वीरता की मिसाल बन चुकी है।

    READ MORE

Follow Us

Previous Next
Close
Test Caption
Test Description goes like this