टोक्यो ओलंपिक खेलों में शानदार प्रदर्शन कर सेमीफाइनल तक का सफर तय करने वाले भारतीय महिला हॉकी टीम की खिलाड़ी वंदना कटारिया को उत्तराखंड सरकार 25 लाख रुपये का ईनाम देगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इसकी घोषणा की है। इसके साथ ही उत्तराखंड सरकार राज्य में जल्द ही एक नई खेल नीति का ऐलान भी करेगी।
सीएम पुष्कर सिंह धामी ने ट्वीट कर कहा कि टोक्यो ओलिंपिक खेलों में भारतीय महिला हॉकी टीम के शानदार प्रदर्शन में उत्तराखंड की बेटी वंदना कटारिया का विस्मरणीय योगदान रहा है। उत्तराखंड सरकार की ओर से वंदना को 25 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।
एक अन्य ट्वीट में उन्होंने बताया कि उत्तराखंड में एक नई एवं आकर्षक खेल नीति लागू की जाएगी। इस नीति में विशेष रूप से हमारे युवाओं में अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतिभा का विकास करने हेतु उचित आर्थिक प्रोत्साहन का प्रावधान होगा। हमारा प्रयास होगा कि प्रदेश के कोने कोने में वंदना जैसी प्रतिभा के द्वीप प्रज्ज्वलित हों!
उत्तराखण्ड में नई एवं आकर्षक खेल नीति लागू की जाएगी। इस नीति में विशेष रूप से हमारे युवाओं में अंतर्राष्ट्रीय स्तर की प्रतिभाओं का विकास करने हेतु उचित आर्थिक प्रोत्साहन का प्रावधान होगा। हमारा प्रयास होगा कि प्रदेश के कोने कोने में वंदना जैसी प्रतिभाओं के दीप प्रज्ज्वलित हों।
— Pushkar Singh Dhami (@pushkardhami) August 6, 2021
टोक्यो ओलंपिक में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मुकाबले में हरिद्वार के रोशनाबाद से ताल्लुक रखरने वाली वंदना कटारिया ने गोलों की हैट्रिक लगाकर इतिहास में अपना नाम दर्ज कर लिया। वह यह कारनामा करने वाली भारत की पहली महिला हॉली खिलाड़ी हैं। इससे पहले आखिरी बार 1984 ओलंपिक में पुरुष हॉकी खिलाड़ी विनीत शर्मा ने गोल की हैट्रिक लगाई थी।


Leave a comment