Sunday , 6 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ पौड़ी गढ़वाल पहाड़ में एडवेंचर टूरिज्म की अपार संभावनाएं, डीएम पौड़ी ने माउंटेन बाइकिंग रैली को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
पौड़ी गढ़वाल

पहाड़ में एडवेंचर टूरिज्म की अपार संभावनाएं, डीएम पौड़ी ने माउंटेन बाइकिंग रैली को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

जिलाधकारी डा. जोगदंडे ने कंडोलिया थीम पार्क पौड़ी से माउंटेन बाइकिंग रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने सभी बाइकर्स को सावधानी बरतते हुए निर्धारित लक्ष्य तक पहुंचने को कहा। उन्होंने सभी प्रतिभागियों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि इस तरह के कार्यक्रम समय-समय पर आयोजित किए जायें, जिससे स्थानीय लोग साहसिक खेलों के जरिये पर्यटन से जुड़कर अपनी आर्थिकी मजबूत कर सकेंगे।

उन्होंने कहा कि आगामी 14 अगस्त, 2021 को भी अन्य कार्यक्रमों के साथ-साथ क्रास कन्ट्री रेस का आयोजन भी किया जायेगा, जिसमें 18 से अधिक आयुवर्ग के युवा प्रतिभाग करेंगे। कहा कि ‘आजादी का अमृत महोत्सव‘ के तहत विभिन्न विभागों के माध्यम से आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की गई, जिसको समय-समय पर आयोजित कर सफल बनाया जायेगा।

जिला पर्यटन विकास अधिकारी खुशाल सिंह नेगी ने कहा कि पर्यटन एडवेंचर टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए स्थानीय युवाओं को माउंटेन बाइकिंग से जोड़ा जा रहा है। जिलाधिकारी के निर्देशानुसार भविष्य में भी इस तरह के साहसिक खेलों के आयोजन किए जाते रहेंगे, जिससे जनपद के युवा साहसिक पर्यटन से जुड़ सकेंगे।

इस मौके पर माउंटेन बाइकिंग रैली कार्यक्रम में भाग लेने वाले बाइकर्स काफी उत्साहित नजर आये। माउंटेन बाइक रैली बाइकर्स ने कहा कि आज हो रही बरसात से माउंटेन बाइकिंग का रोमांच और अधिक बढ़ गया है।

पौड़ी में एडवेंचर स्पोट्र्स की अपार संभावनाएं हैं तथा यहां की सड़कें माउंटेन बाइकिंग के लिए अनुकूल है। इस तरह के आयोजन भविष्य में भी आयोजित किए जाने चाहिए जिससे कि यहां के युवा माउंटेन बाइकिंग के साहसिक खेलों को अपने कैरियर बनाने के लिए चुन सकें।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

धारकोट के नौनिहालों के साथ रैबासी फाउंडेशन ने मनाया आजादी का उत्सव

‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत प्राथमिक विद्यालय और आंगनबाड़ी केंद्र में...