Home फ़ौज आजादी के 75 वर्ष: बीआरओ भारत के सबसे ऊंचे 75 दर्रों पर फहराएगा राष्ट्रीय ध्वज
फ़ौज

आजादी के 75 वर्ष: बीआरओ भारत के सबसे ऊंचे 75 दर्रों पर फहराएगा राष्ट्रीय ध्वज

सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) ने भारत की स्वतंत्रता के 75 वर्ष होने के अवसर पर ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ समारोहों की शुरूआत कर दी है। इसके महत्त्व को ध्यान में रखते हुए बीआरओ देश भर में कल्याणकारी और देशभक्ति से सम्बंधित गतिविधियों तथा कार्यक्रमों का आयोजन कर रहा है।

बीआरओ द्वारा इन शिविरों में अनेकों आयोजन किये जा रहे हैं जिनमें 75 चिकित्सा शिविर, 75 स्थानों पर पौधारोपण अभियान चलाया और बातचीत तथा व्याख्यान के जरिये बच्चों को प्रेरित करने के लिये 75 स्कूल संवाद किये जा रहे हैं। मुख्य कार्यक्रम स्वतंत्रता दिवस को होगा, जब भारत के सबसे ऊंचे 75 दर्रों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया जायेगा।

बीआरओ ने 7 अगस्त 2021 को उत्तराखंड के पीपलकोट और पिथौरागढ़ तथा सिक्किम के चाँदमारी में वीरता पुरस्कार प्राप्त और युद्ध के महानयकों का सम्मान किया। पिथौरागढ़ में बीआरओ द्वारा आयोजित ‘परियोजना हीरक’ समारोह में शौर्य चक्र विजेताओं, ईईएम प्रेम सिंह, नायक चंद्र सिंह, चालक राम सिंह और डीएमई दमर बहादुर के निकटस्थ परिजनों को प्रशस्ति चिह्न भेंट किये।

पीपलकोट में आयोजित हुए एक समारोह में बीआरओ के ‘परियोजना शिवालिक’ के तहत कीर्ति चक्र विजेता मेजर प्रीतम सिंह कुंवर, शौर्य चक्र विजेता (मरणोपरान्त) लांस नायक रघुबीर सिंह और शौर्य चक्र विजेता नायब सूबेदार सुरेन्द्र सिंह के परिजनों को सम्मानित किया गया।

सिक्किम के चाँदमारी में बीआरओ की परियोजना स्वस्तिक द्वारा आयोजित एक सम्मान समारोह में सिक्किम के वन और पर्यावरण मंत्री कर्मा लोडे भूटिया भी उपस्थित हुए। उन्होंने सिक्किम के तीन शौर्य चक्र विजेताओं, सूबेदार मानद कप्तान किशोर राय, नायक धन बहादुर छेत्री और पैरा ट्रूपर सोनम शेरिंग तमांग को सम्मानित किया। राज्य के जिन स्थानीय लोगों ने ऑनलाइन वीरता पुरस्कार पोर्टल पर खुद को पंजीकृत करवाया था, उन्हें भी सम्मानित किया गया।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HillMail Magazine – September 2026

HillMail Sep 2026
पत्रिकाओं के सभी अंक देखें

Related Articles

अलकनंदा तट पर चला स्वच्छता अभियान, एसएसबी कार्मिकों ने किया श्रमदान

स्वच्छता ही सेवा-2026 अभियान के तहत बुधवार, 1 अक्टूबर को केंद्रीयकृत प्रशिक्षण...

NIM के पर्वतारोहण अभियानों का फ्लैग-इन, CM धामी ने दलों को दी बधाई

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में नेहरू...

इंजीनियर पिता ने खड़ा किया नौसेना का आधार, बेटे ने संभाली तीन सितारा कमान

भारतीय नौसेना की ताकत केवल समुद्र में तैरते युद्धपोतों, पनडुब्बियों और विमानवाहक...