उत्तराखंड में लगातार हो रही बारिश, आपदा प्रबंधन केंद्र पहुंच सीएम धामी ने अधिकारियों को दिए 24 घंटे अलर्ट रहने के निर्देश

उत्तराखंड में लगातार हो रही बारिश, आपदा प्रबंधन केंद्र पहुंच सीएम धामी ने अधिकारियों को दिए 24 घंटे अलर्ट रहने के निर्देश

मुख्यमंत्री धामी ने सचिव आपदा प्रबंधन को निर्देश दिए कि आपदा से संबंधित सूचनाओं से उन्हें भी अविलम्ब अवगत कराया जाए। साथ ही शासन के उच्चाधिकारियों एवं संबंधित विभागों के अधिकारियों का एक व्हाट्सएप ग्रुप भी बनाए जाने को कहा ताकि आपदा राहत कार्यों में त्वरित कार्यवाही की जा सके।

उत्तराखंड में लगातार हो रही बारिश के बीच मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बुधवार देर शाम सचिवालय स्थित राज्य आपातकालीन प्रबंधन केंद्र पहुंचे। उन्होंने वहां प्रदेश में आपदा की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को 24 घंटे अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं।

सीएम धामी ने सचिव आपदा प्रबंधन एवं आपदा से जुड़े अधिकारियों की बैठक ली। साथ ही आपदा से संबंधित सूचनाओं के संकलन, प्रेषण एवं जिलों से समन्वय की प्रक्रियाओं की जानकारी भी प्राप्त की। उन्होंने लोक निर्माण विभाग द्वारा सड़क बंद होने की स्थिति में जखोली एवं नारायणबगड़ में तैनात जेसीबी के चालकों से भी दूरभाष पर वार्ता कर स्थिति की जानकारी प्राप्त की तथा हर समय सतर्कता एवं जिम्मेदारी के साथ दायित्वों के निर्वहन को कहा।

मुख्यमंत्री ने सचिव आपदा प्रबंधन को निर्देश दिए कि आपदा से संबंधित सूचनाओं से उन्हें भी अविलम्ब अवगत कराया जाए। साथ ही शासन के उच्चाधिकारियों एवं संबंधित विभागों के अधिकारियों का एक व्हाट्सएप ग्रुप भी बनाए जाने को कहा ताकि आपदा राहत कार्यों में त्वरित कार्यवाही की जा सके। उन्होंने जिलाधिकारियों से भी निरंतर समन्वय बनाए जाने को कहा। उन्होंने कहा कि हमारा प्रयास आपदा के दौरान लोगों को त्वरित राहत पहुंचाने का है, इस पर आपसी समन्वय एवं तत्परता के साथ ध्यान दिया जाए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि 15 सितम्बर तक सभी सड़कों की स्थिति का भी आंकलन कर लिया जाए ताकि वर्षा समाप्त होते ही सड़कों की मरम्मत का कार्य अविलंब शुरू किया जा सके। उन्होंने कंट्रोल रूम के टोल फ्री नंबर, लॉग बुक आदि का भी निरीक्षण कर व्यवस्थाएं देखी।

सचिव आपदा प्रबंधन एस.ए. मुरुगेशन ने मुख्यमंत्री को प्रदेश में आपदा की स्थिति की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 24 घंटे आपदा प्रबंधन केंद्र को संचालित किया जा रहा है। धारचूला एवं गौचर में एक-एक हेलीकॉप्टर आपदा राहत के लिए तैनात किया गया है। सभी जिलाधिकारियों से निरंतर संपर्क बनाया जा रहा है। एसडीआरएफ, आईटीबीपी एवं आर्मी से भी आवश्यकता पड़ने पर संपर्क किए जाने की व्यवस्था तथा संचार सुविधाओं को प्रभावी बनाया गया है। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री यतीश्वरानंद एवं आपदा प्रबंधन से जुड़े अधिकारी मौजूद थे।

 

Hill Mail
ADMINISTRATOR
PROFILE

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked with *

विज्ञापन

[fvplayer id=”10″]

Latest Posts

  • यमकेश्वर के लाल और उत्तराखंड के गौरव पत्रकार मनजीत नेगी सीडीएस कमेंडेशन पत्र से हुए सम्मानित

    यमकेश्वर के लाल और उत्तराखंड के गौरव पत्रकार मनजीत नेगी सीडीएस कमेंडेशन पत्र से हुए सम्मानित0

    सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने आजतक के कार्यकारी संपादक मनजीत नेगी को चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ कमेंडेशन मेडल और प्रशंसा पत्र से किया सम्मानित, आजतक के कार्यकारी संपादक मनजीत नेगी को रक्षा क्षेत्र में उनकी निर्भीक पत्रकारिता के लिए चीफ ऑफ़ डिफेंस स्टाफ़ कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया गया। सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित होने वाले ये देश के एक मात्र रक्षा पत्रकार हैं। सीडीएस ऑफ़ डिफेंस स्टाफ़ जनरल अनिल चौहान ने ३० मई को सेवानिवृत होने से पूर्व कई तीनों सेनाओं के कई अधिकारियों और जवानों को सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया। सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने सेनाओं के अलावा समाज के अलग अलग क्षेत्रों में बेहतरीन कार्य करने वाले कुछ चुनिंदा लोगों को सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया। मनजीत नेगी उनमें से एक हैं। मनजीत नेगी पत्रकारिता के क्षेत्र में। पिछले 25 साल से कार्यरत हैं।

    READ MORE
  • अंडमान में मानसून की दस्तक, उत्तर भारत में लू का कहर; 22 मई तक हीटवेव का अलर्ट

    अंडमान में मानसून की दस्तक, उत्तर भारत में लू का कहर; 22 मई तक हीटवेव का अलर्ट0

    देश में मौसम ने दो अलग-अलग रंग दिखाने शुरू कर दिए हैं। एक ओर दक्षिण-पश्चिम मानसून ने अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में दस्तक देकर बारिश की उम्मीद जगा दी है, वहीं दूसरी ओर उत्तर और मध्य भारत के कई राज्य भीषण गर्मी और लू की चपेट में हैं। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों में 22 मई तक लू चलने का अलर्ट जारी किया है।

    READ MORE
  • ऑपरेशन सिंदूर का शेर: स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की वीरता ने दुश्मन के दिल में पैदा किया खौफ

    ऑपरेशन सिंदूर का शेर: स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की वीरता ने दुश्मन के दिल में पैदा किया खौफ0

    भारतीय वायुसेना के जांबाज योद्धाओं की बहादुरी की कहानियां हमेशा देशवासियों के भीतर गर्व और राष्ट्रभक्ति की भावना जगाती रही हैं। ऐसी ही एक प्रेरणादायक कहानी है स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की, जिन्होंने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान अदम्य साहस, असाधारण नेतृत्व और अद्भुत युद्ध कौशल का परिचय देकर भारतीय वायुसेना का मान बढ़ाया। दुश्मन के इलाके में आधी रात को अंजाम दिए गए इस बेहद जोखिम भरे मिशन में उन्होंने जिस धैर्य और सटीकता के साथ कार्रवाई की, वह आज भारतीय सैन्य इतिहास में वीरता की मिसाल बन चुकी है।

    READ MORE

Follow Us

Previous Next
Close
Test Caption
Test Description goes like this