Home उत्तराखंड न्यूज़ बिजली के गलत बिल को लेकर कर्नल कोठियाल का भाजपा सरकार पर हमला, बोले – खुलेआम चल रही लूट
उत्तराखंड न्यूज़देहरादून

बिजली के गलत बिल को लेकर कर्नल कोठियाल का भाजपा सरकार पर हमला, बोले – खुलेआम चल रही लूट

कर्नल कोठियाल ने कहा, बिजली के फर्जी बिलों का आंकड़ा महज 65000 नहीं है। पूरे प्रदेश में लाखों की संख्या में ऐसे उपभोक्ता हैं जिन्हें गलत बिल भेजकर सरकार जबरदस्ती उनसे पैसे वसूलने का काम कर रही थी। उन्होंने कहा, भाजपा राज में खुलेआम पैसों की वसूली और लूट का खेल चल रहा था, जिसे अब खुद सरकार ने मान लिया है।

उत्तराखंड में आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और पार्टी के सीएम पद के प्रत्याशी कर्नल (रिटा.) अजय कोठियाल ने बिजली विभाग द्वारा भेजे जा रहे गलत बिलों को लेकर सूबे की भाजपा सरकार पर सीधा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि आम आदमी लंबे समय से कहता आ रहा था कि हमें गलत बिल भेजे जा रहे हैं, लेकिन विद्युत विभाग के कर्मचारी जबरदस्ती का दबाव डालकर उपभोक्ताओं से बिल वसूलने का काम कर रहे थे। अब सरकार ने विधानसभा सत्र के दौरान सदन में इस बात को खुद मान लिया कि 65000 से ज्यादा उपभोक्ताओं को बिना रीडिंग लिए फर्जी बिल भेजे गए थे।

कर्नल कोठियाल ने कहा, बिजली के फर्जी बिलों का आंकड़ा महज 65000 नहीं है। पूरे प्रदेश में लाखों की संख्या में ऐसे उपभोक्ता हैं जिन्हें गलत बिल भेजकर सरकार जबरदस्ती उनसे पैसे वसूलने का काम कर रही थी। उन्होंने कहा, भाजपा राज में खुलेआम पैसों की वसूली और लूट का खेल चल रहा था, जिसे अब खुद सरकार ने मान लिया है।

 

कर्नल कोठियाल ने कहा कि सरकार में ऊर्जा मंत्री खुद मान चुके हैं कि बीते ढाई साल में बिजली विभाग ने लगभग 64,963 बिल गलत भेजे। कई ऐसे बिल थे, जो बिना रीडिंग लिए ही लोगों को थमा दिए गए। लेकिन अपनी फजीहत होती देख कर सरकार ने आनन-फानन में बिजली रीडिंग लेने वाली एजेंसी पर 18 लाख 77 हजार रुपये का जुर्माना ठोक दिया। जबकि विभाग के कई बड़े अधिकारी और कर्मचारी लोगों को बिल ठीक होने का आश्वासन कई बार दे चुके थे। एक ओर सरकार में बैठे अधिकारी लोगों को झूठे आश्वासन देते हैं और दूसरी ओर सरकार गरीब जनता का शोषण करने पर आमादा है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की विधानसभा से लेकर पूरे प्रदेश में ऐसे कई मामले हैं, जहां 3 या चार बल्ब जलने वाले परिवार का बिल 10 हजार से 83 हजार तक आया है। रुड़की में एक किसान की गौशाला का बिल विभाग ने 5 लाख भेजा। एक ऐसा मामला ऋषिकेश का भी आया है, जहां एक दुकानदार का एक महीने का बिजली का बिल 20 हजार नहीं, 20 लाख नहीं बल्कि 20 करोड़ भेज दिया गया। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार आते ही हर परिवार को 24 घंटे बिजली 300 यूनिट बिजली प्रतिमाह मिलेगी। किसानों को फ्री बिजली दी जाएगी और सबसे बड़ी बात सरकार बनते ही सभी उपभोक्ताओं के पुराने गलत बिल माफ कर दिए जाएंगे।

 

आप कार्यकर्ताओं पर कार्रवाई पॉलिटिकल डिजास्टर

कर्नल कोठियाल ने पोस्टर विवाद को लेकर भाजपा सरकार द्वारा आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं पर किए जा रहे मुकदमे और कार्रवाई को पॉलिटिकल डिजास्टर बताया। उन्होंने कहा कि सरकार जानबूझकर द्वेष भाव की राजनीति कर रही है। आप पार्टी के पोस्टरों को जबरन फाड़ा जा रहा है। आप कार्यकर्ताओं पर डर की वजह से मुकदमे दर्ज किए जा रहे हैं। उन्होंने सरकार को चैलेंज देते हुए कहा, अगर सरकार को जेल भेजना ही है तो हमारे कार्यकर्ताओं को नहीं बल्कि कर्नल कोठियाल को जेल भेजो, वो जेल जाने के लिए तैयार हैं। जेल जाने के बाद वो जमानत भी नहीं लेंगे।

 

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HillMail Magazine – September 2026

HillMail Sep 2026
पत्रिकाओं के सभी अंक देखें

Related Articles

भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए रामशरण नौटियाल, जुबिन नौटियाल के पिता हैं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष

उत्तराखंड की राजनीति में सोमवार को एक अहम घटनाक्रम सामने आया। देहरादून...

उत्तराखंड में अगले चार महीने में 2000 पदों पर भर्ती की तैयारी, UKSSSC का परीक्षा कैलेंडर जारी

उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए महत्वपूर्ण...