Home उत्तराखंड न्यूज़ हरिद्वार महाकुंभ फर्जी रैपिड एंटीजन टेस्ट प्रकरण में सीएम धामी का एक्शन, दो अधिकारी सस्पेंड
उत्तराखंड न्यूज़देहरादून

हरिद्वार महाकुंभ फर्जी रैपिड एंटीजन टेस्ट प्रकरण में सीएम धामी का एक्शन, दो अधिकारी सस्पेंड

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर इस मामले में तत्कालीन कुंभ मेलाधिकारी (चिकित्सा एवं स्वास्थ्य) डा. अर्जुन सिंह सेंगर और तत्कालीन प्रभारी अधिकारी (चिकित्सा एवं स्वास्थ्य) डा. एन. के. त्यागी को निलंबित किया गया है। सीएम धामी ने अधिकारियों को दो टूक कह दिया है कि किसी भी स्तर पर भ्रष्टाचार और लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

हरिद्वार महाकुंभ 2021 में कोविड-19 की फर्जी रैपिड एंटीजन टेस्टिंग प्रकरण में बड़ी कार्रवाई की गई है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर दो बड़े अधिकारियों को निलंबित कर दिया गया है। सीएम धामी ने अधिकारियों को दो टूक कह दिया है कि किसी भी स्तर पर भ्रष्टाचार और लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस मामले में दोषी पाए जाने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

जिलाधिकारी हरिद्वार द्वारा मुख्य विकास अधिकारी, हरिद्वार की अध्यक्षता में गठित जांच समिति की 16 अगस्त को मिली रिपोर्ट में संबंधित फर्मों के साथ गठजोड़ और राज्य को वित्तीय हानि पहुंचाने तथा अनुशासनहीनता एवं बरती गई लापरवाही के संबंध में अनुशासनिक कार्यवाही प्रस्तावित की गई है। इस मामले में तत्कालीन कुंभ मेलाधिकारी (चिकित्सा एवं स्वास्थ्य) डा. अर्जुन सिंह सेंगर और तत्कालीन प्रभारी अधिकारी (चिकित्सा एवं स्वास्थ्य) डा. एन. के. त्यागी को निलंबित किया गया है।

इसके साथ ही हरिद्वार कुंभ 2021 में कोविड-19 की फर्जी रैपिड एंटीजन टेस्टिंग प्रकरण में संबंधित फर्मों के विरुद्ध प्रक्रिया के अनुसार कानूनी कार्यवाही किए जाने के लिए जनपद हरिद्वार के अंतर्गत गठित एसआईटी के माध्यम से कार्यवाही के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, हरिद्वार को निर्देश दे दिए गए हैं।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

उत्तराखंड के अनुपूरक बजट में ₹7,844 करोड़ का प्रावधान, कुंभ से लेकर शिक्षा और स्वास्थ्य पर जोर

उत्तराखंड सरकार ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के अनुपूरक बजट में बुनियादी सुविधाओं,...

उत्तराखंड में अब गढ़वाली और कुमाऊंनी भाषा में भी प्रसारित होगी ‘मन की बात’

उत्तराखंड की लोकभाषाओं, संस्कृति और परंपराओं को बढ़ावा देने की दिशा में...

देहरादून: छात्रा से छेड़छाड़ के आरोप में शिक्षक निलंबित, FIR दर्ज

राजधानी देहरादून के एक प्रतिष्ठित निजी स्कूल में छात्रा के साथ कथित...