Home उत्तराखंड न्यूज़ खुमाड़ शहीद दिवस कार्यक्रम में शामिल हुए सीएम धामी, बोले – राज्य को अग्रणी बनाने की हो रही कोशिश
उत्तराखंड न्यूज़देहरादून

खुमाड़ शहीद दिवस कार्यक्रम में शामिल हुए सीएम धामी, बोले – राज्य को अग्रणी बनाने की हो रही कोशिश

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि भारत की आजादी के लिए अनेक लोगों ने अपना बलिदान दिया। देशभर में आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश हर क्षेत्र में तेजी से प्रगति कर रहा है। आज देश आत्मनिर्भर भारत की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास से वर्चुअल माध्यम से सल्ट विधानसभा क्षेत्र में शहीद दिवस के अवसर आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस अवसर पर उन्होंने देश की आजादी के लिए शहादत देने वाले स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों एवं आंदोलनकारियों को नमन करते हुए कहा कि 5 सितम्बर 1942 को खुमाड़ में स्वतंत्रता सेनानियों की भीड़ में तत्कालीन एसडीएम जानसन और गोरी पुलिस ने अधांधुध गोली चलाई जिसमें श्री खीमानंद, श्री गंगाराम, श्री चूड़ामणि तथा श्री बहादुर सिंह मेहरा की शहादत हुई। इसके बाद महात्मा गांधी ने खुमाड़ को कुमाऊं का बारदोली नाम दिया। इस क्षेत्र में सविनय अवज्ञा आंदोलन, नमक सत्याग्रह, कुली बेगार तथा अंग्रेजो भारत छोड़ो आंदोलन सर्वव्यापी रहा। उन्होंने कहा कि इन सेनानियों के जज्बे एवं बलिदान को हमें अपनी स्मृतियों में संजोकर रखना होगा।

 सीएम धामी ने कहा कि भारत की आजादी के लिए अनेक लोगों ने अपना बलिदान दिया। देशभर में आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश हर क्षेत्र में तेजी से प्रगति कर रहा है। आज देश आत्मनिर्भर भारत की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। ज्ञान, विज्ञान एवं अनुसंधान के क्षेत्र में भी भारत ने अलग पहचान बनाई है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि मुझे 2 माह पूर्व राज्य के मुख्य सेवक की जिम्मेदारी दी गई। इस दौरान राज्य के हित में अनेक निर्णय लिए गए। राज्य सरकार का प्रयास है कि अगले 10 सालों में राज्य को हर क्षेत्र में अग्रणी राज्य बनाया जाए। शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यटन, परिवहन, कृषि, बागवानी के क्षेत्र में राज्य को अग्रणी बनाने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। जिसके लिए पूरा रोडमैप बनाया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि समाज के अंतिम पंक्ति के लोगों तक सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंचे इसके सरकार जनता की भागीदार के रूप में कार्य कर रही है। जन समस्याओं के त्वरित निदान के लिए सभी अधिकारियों को प्रत्येक कार्य दिवस में 10 से 12 बजे तक जनससमयाओं को सुनने और उनका समाधान करने के निर्देश दिए गए हैं। कार्यों के सरलीकरण, समाधान और निस्तारण पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। इस अवसर पर सल्ट के विधायक महेश सिंह जीना, स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य उपस्थित थे।

 

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HillMail Magazine – September 2026

HillMail Sep 2026
पत्रिकाओं के सभी अंक देखें

Related Articles

भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए रामशरण नौटियाल, जुबिन नौटियाल के पिता हैं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष

उत्तराखंड की राजनीति में सोमवार को एक अहम घटनाक्रम सामने आया। देहरादून...

उत्तराखंड में अगले चार महीने में 2000 पदों पर भर्ती की तैयारी, UKSSSC का परीक्षा कैलेंडर जारी

उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए महत्वपूर्ण...