‘आप’ का बड़ा आरोप, 25 हजार की घूस देकर कर्नल कोठियाल को महिला एवं बाल विकास विभाग में मिली चौकीदार की नौकरी

‘आप’ का बड़ा आरोप, 25 हजार की घूस देकर कर्नल कोठियाल को महिला एवं बाल विकास विभाग में मिली चौकीदार की नौकरी

आउटसोर्स कंपनी ‘ए स्क्वॉयर’ ने कर्नल कोठियाल को भेजा था नियुक्ति पत्र। आम आदमी पार्टी के सीएम पद के प्रत्याशी कर्नल कोठियाल बोले, 48 घंटे में कंपनी को ब्लैकलिस्ट करे सरकार नहीं तो आप करेगी राज्यव्यापी आंदोलन। भाजपा सरकार पर लगाए बेरोजगारों के साथ धोखाधड़ी करने के आरोप।

आम आदमी पार्टी ने भ्रष्टाचार को लेकर उत्तराखंड सरकार पर बड़ा हमला बोला है। पार्टी के सीएम पद के प्रत्याशी कर्नल (रिटा.) अजय कोठियाल ने आरोप लगाया है कि उन्हें 25 हजार रुपये की घूस देने के बाद महिला एवं बाल विकास विभाग चंपावत में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी मिली है। वह अपना नियुक्ति पत्र लेकर मंगलवार को सचिवालय पहुंचे। उन्होंने आउटसोर्सिंग करने वाली कंपनी पर नौकरी के नाम पर डोनेशन का धंधा चलाने का आरोप लगाया। कर्नल कोठियाल के ‘खुलासे’ के बाद से विभाग में हड़कंप मचा हुआ है।

उन्होंने महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग में अपर सचिव वी. के. मिश्रा से मुलाकात कर पूरा प्रकरण समझाया। कर्नल कोठियाल ने अपर सचिव से कहा कि आपके विभाग द्वारा चयनित आउटसोर्स कंपनी ने मेरी बिना जांच पड़ताल किए और पैसे लेकर मुझे सिक्यूरिटी गॉर्ड की नौकरी दी है। अपर सचिव ने उन्हें बताया कि वह विभाग में नए आए हैं, उन्हें इस मामले की कोई जानकारी नहीं है। लेकिन जांच करवाई जाएगी।

इसके बाद, मीडिया से बात करते हुए कर्नल कोठियाल ने बताया कि उन्हें बाल विकास कल्याण विभाग में भूतपूर्व सैनिक कोटे से चौकीदार की नौकरी के लिए 25000 हजार रुपये की मांग की गई। उनके द्वारा दिए गए एकाउंट में जमा कराई गई और उसके बाद बिना जांच पड़ताल के ही आउटसोर्स कंपनी ने उन्हें सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी देते हुए चंपावत में पोस्टिंग भी दे दी।

 

उन्होंने कहा कि क्या ऐसे में प्रदेश के युवाओं का भला होगा, जहां सिर्फ पैसे की पूछ है। कर्नल कोठियाल ने आगे कहा कि अधिकारी उन्हें बरगलाने की कोशिश कर रहे हैं। अगर नए अधिकारी के संज्ञान में ये मामला नहीं है, तो किसी ना किसी अधिकारी को तो इस पूरे खेल की जानकारी होगी, जिसकी शह पर आउटसोर्सिंग कंपनी द्वारा अवैध वसूली का खेल चल रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि इसमें सरकार की मिलीभगत है, जिनकी वजह से ऐसी बाहर की कंपनियों को टेंडर आंवटित कर दिए जाते हैं जो यहां के बेरोजगारों को रोजगार देने के नाम पर उनसे अवैध वूसली का खेल खेलने का काम कर रही है। कर्नल कोठियाल ने कहा कि भाजपा सरकार चुप है, इससे ये साबित होता है सरकार के सानिध्य में ऐसी बाहरी आउटसोर्स कंपनियां यहां के युवाओं के साथ धोखा कर रही है। उन्होंने कहा कि ये कोई पहला विभाग नहीं है, ऐसे अन्य कई विभाग हैं, जहां आउटसोर्सिंग के नाम पर बेरोजगारों से पैसा तो वसूला ही जाता है लेकिन उन्हें पैसा लेने के बाद भी स्थायी नौकरी नहीं दी जाती और अकसर उन्हें वो वेतन भी नहीं मिलता, जो उनके कॉल लेटर में अंकित किया गया हो।

 

कर्नल कोठियाल ने आगे कहा कि आखिर सरकार इस मामले पर क्यों चुप है क्योंकि पहले भी ऐसे मामले उजागर हो चुके हैं। लेकिन तब भी जांच नहीं हुई। क्या मुख्यमंत्री या फिर मंत्री जी के इशारे पर ये खेल हो रहा है। बीते 4 सालों में भाजपा ये बताए कि उसने कितने बेरोजगारों को नौकरी दी है, सिर्फ 2 प्रतिशत ऐसे पंजीकृत बेरोजगार हैं जिन्हें चार सालों में सरकार नौकरी दे पाई, क्या ये है इनकी चार साल की उपलब्धि। उन्होंने कहा कि जिस कंपनी ने उन्हें नौकरी दी, वो लखनऊ की है। सिक्योरिटी गार्ड बनने के लिए उनसे निर्मला सिंह सेवा समिति के एकांउट में 25 हजार रुपये डालने को कहा गया था। लेकिन एनजीओ और ए स्क्वायर कंपनी दोनों का मालिक एक ही व्यक्ति अजय प्रताप सिंह है। कर्नल कोठियाल ने कहा कि इतना बड़ा खेल प्रदेश में सरकार की नाक के नीचे हो रहा है और इसे रोकने वाला कोई नहीं है।

 

 

 

Hill Mail
ADMINISTRATOR
PROFILE

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked with *

विज्ञापन

[fvplayer id=”10″]

Latest Posts

  • यमकेश्वर के लाल और उत्तराखंड के गौरव पत्रकार मनजीत नेगी सीडीएस कमेंडेशन पत्र से हुए सम्मानित

    यमकेश्वर के लाल और उत्तराखंड के गौरव पत्रकार मनजीत नेगी सीडीएस कमेंडेशन पत्र से हुए सम्मानित0

    सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने आजतक के कार्यकारी संपादक मनजीत नेगी को चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ कमेंडेशन मेडल और प्रशंसा पत्र से किया सम्मानित, आजतक के कार्यकारी संपादक मनजीत नेगी को रक्षा क्षेत्र में उनकी निर्भीक पत्रकारिता के लिए चीफ ऑफ़ डिफेंस स्टाफ़ कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया गया। सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित होने वाले ये देश के एक मात्र रक्षा पत्रकार हैं। सीडीएस ऑफ़ डिफेंस स्टाफ़ जनरल अनिल चौहान ने ३० मई को सेवानिवृत होने से पूर्व कई तीनों सेनाओं के कई अधिकारियों और जवानों को सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया। सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने सेनाओं के अलावा समाज के अलग अलग क्षेत्रों में बेहतरीन कार्य करने वाले कुछ चुनिंदा लोगों को सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया। मनजीत नेगी उनमें से एक हैं। मनजीत नेगी पत्रकारिता के क्षेत्र में। पिछले 25 साल से कार्यरत हैं।

    READ MORE
  • अंडमान में मानसून की दस्तक, उत्तर भारत में लू का कहर; 22 मई तक हीटवेव का अलर्ट

    अंडमान में मानसून की दस्तक, उत्तर भारत में लू का कहर; 22 मई तक हीटवेव का अलर्ट0

    देश में मौसम ने दो अलग-अलग रंग दिखाने शुरू कर दिए हैं। एक ओर दक्षिण-पश्चिम मानसून ने अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में दस्तक देकर बारिश की उम्मीद जगा दी है, वहीं दूसरी ओर उत्तर और मध्य भारत के कई राज्य भीषण गर्मी और लू की चपेट में हैं। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों में 22 मई तक लू चलने का अलर्ट जारी किया है।

    READ MORE
  • ऑपरेशन सिंदूर का शेर: स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की वीरता ने दुश्मन के दिल में पैदा किया खौफ

    ऑपरेशन सिंदूर का शेर: स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की वीरता ने दुश्मन के दिल में पैदा किया खौफ0

    भारतीय वायुसेना के जांबाज योद्धाओं की बहादुरी की कहानियां हमेशा देशवासियों के भीतर गर्व और राष्ट्रभक्ति की भावना जगाती रही हैं। ऐसी ही एक प्रेरणादायक कहानी है स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की, जिन्होंने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान अदम्य साहस, असाधारण नेतृत्व और अद्भुत युद्ध कौशल का परिचय देकर भारतीय वायुसेना का मान बढ़ाया। दुश्मन के इलाके में आधी रात को अंजाम दिए गए इस बेहद जोखिम भरे मिशन में उन्होंने जिस धैर्य और सटीकता के साथ कार्रवाई की, वह आज भारतीय सैन्य इतिहास में वीरता की मिसाल बन चुकी है।

    READ MORE

Follow Us

Previous Next
Close
Test Caption
Test Description goes like this