Home उत्तराखंड न्यूज़ सीएम धामी की दो टूक – किसी भी दफ्तर का हो सकता है औचक निरीक्षण, बिना बताए देहरादून नगर निगम पहुंचे
उत्तराखंड न्यूज़देहरादून

सीएम धामी की दो टूक – किसी भी दफ्तर का हो सकता है औचक निरीक्षण, बिना बताए देहरादून नगर निगम पहुंचे

मुख्यमंत्री धामी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि नगर निगम में अपने विभिन्न कार्यों के लिए आने वाले लोगों को समस्याओं का त्वरित समाधान किया जाए। सभी काउंटर पर कार्य की टाइमिंग को जानकारी चस्पा की जाए। आगंतुकों को बैठने के लिए पर्याप्त व्यवस्था की जाए।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी विभिन्न विभागों में होने वाले कामकाज को लेकर एक्शन मोड में हैं। वह लगातार विभागों का औचक निरीक्षण कर रहे हैं। इसे लेकर विभागों में खलबली मची हुई है। मंगलवार को सीएम धामी बिना पूर्व सूचना के देहरादून नगर निगम कार्यालय पहुंच गए। उन्होंने कई कक्षों में जाकर कामकाज का जायजा लिया। सीएम धामी के इस तरह नगर निगम आने से अधिकारियों में हड़कंप मच गया।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि नगर निगम में अपने विभिन्न कार्यों के लिए आने वाले लोगों को समस्याओं का त्वरित समाधान किया जाए। सभी काउंटर पर कार्य की टाइमिंग को जानकारी चस्पा की जाए। आगंतुकों को बैठने के लिए पर्याप्त व्यवस्था की जाए।

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर अपने कार्यों के लिए निगम कार्यालय पहुंचे लोगों से बातचीत कर जानकारी ली, किसी भी तरह की परेशानी होने पर उन्हें बताने की बात कही। मुख्यमंत्री ने साफ कर दिया है कि लगातार विभिन्न कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया जाएगा। कार्यों के सरलीकरण, समाधान एवं निस्तारीकरण पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। जन समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं। इस अवसर पर नगर आयुक्त अभिषेक रोहिला एवं नगर निगम के अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

तीन दिन पहचे MDDA पहुंचे थे सीएम धामी

इससे पहले, शनिवार शाम को धामी अचानक एमडीडीए कार्यालय पहुंच गए। मुख्यमंत्री ने कम्प्यूटर कक्ष में बैठकर भवनों आदि के स्वीकृति के लिए प्राप्त नक्शों की स्थिति की जानकारी प्राप्त की। सीएम धामी ने वहां पहुंचते ही पूछा कि वर्तमान में कितने नक्शे लंबित हैं और कितने समय से लंबित चल रहे हैं। सचिव हरबीर सिंह ने बताया कि कुल नए दाखिल किए गए 1312 नक्शे लंबित हैं। इनमें से 631 नक्शों को दाखिल किए अभी महज दो दिन हुए हैं। इसके बाद मुख्यमंत्री ने एकाउंट सेक्शन का भी निरीक्षण किया तथा वन टाइम सेटलमेंट के प्रस्तावों की स्थिति की जानकारी ली।

जब रात 12.30 बजे पुलिस चौका का किया दौरा

पिछले महीने 13 अगस्त को रात 12.30 बजे सीएम धामी देहरादून की बिंदाल पुलिस चौकी में अचानक पहुंच गए थे। इससे पुलिसकर्मियों में हड़कंप मच गया। सीएम धामी ने करीब 15-20 मिनट तक चौकी का निरीक्षण किया। उन्होंने देर रात वहां आए मामलों की जानकारी भी ली थी।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HillMail Magazine – September 2026

HillMail Sep 2026
पत्रिकाओं के सभी अंक देखें

Related Articles

भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए रामशरण नौटियाल, जुबिन नौटियाल के पिता हैं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष

उत्तराखंड की राजनीति में सोमवार को एक अहम घटनाक्रम सामने आया। देहरादून...

उत्तराखंड में अगले चार महीने में 2000 पदों पर भर्ती की तैयारी, UKSSSC का परीक्षा कैलेंडर जारी

उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए महत्वपूर्ण...