मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को चीफ ऑफ डिफेंस स्टॉफ जनरल बिपिन रावत से मुलाकात की। देहरादून में मुख्यमंत्री आवास में हुई इस मुलाकात के दौरान राज्य से संबंधित विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई। इस अवसर पर शासन-प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी और सेना के कई अधिकारी मौजूद रहे।



सीमांत इलाके से पलायन पर चिंता जता चुके हैं सीडीएस
सीडीएस जनरल बिपिन रावत उत्तराखंड के सीमांत इलाकों से हो रहे पलायन पर कई बार चिंता जता चुके हैं। उनका कहना है कि अंतरराष्ट्रीय सीमा पर स्थित गांवों से हो रहा पलायन राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा है। इसके लिए सीमा क्षेत्र में सुविधाओं का विकास पर फोकस किया जाना चाहिए। माना जा रहा है कि इस मुलाकात में इस मुद्दे पर भी चर्चा हुई है।
इस अवसर पर मुख्य सचिव डा. एस. एस. संधु, अपर मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूडी, आनंद वर्धन, पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार, अपर प्रमुख सचिव अभिनव कुमार, आईएमए के कमांडेट ले. जनरल हरिंदर सिंह, जीओसी उत्तराखंड सब एरिया मेजर जनरल संजीव खत्री, मेजर जनरल राहुल आर. सिंह, ले. जनरल (रिटा.) जेएस नेगी, मेजर जनरल (रिटा.) जीएस रावत, मेजर जनरल (रिटा.) आनंद रावत भी उपस्थित थे।


Leave a comment