Sunday , 6 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ मिनी स्टेडियम खिर्सू में लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए शिविर का आयोजन
उत्तराखंड न्यूज़पौड़ी गढ़वाल

मिनी स्टेडियम खिर्सू में लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए शिविर का आयोजन

इस समारोह में राज्य के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग किया तथा महा लक्ष्मी किट तथा कोविड काल में बेहतर कार्य करने वाली आशा कार्यकत्री, एएनएम, वार्ड बॉय व पर्यावरण मित्रों को कोरोना वारियर्स प्रमाण पत्र वितरित किये गये। आयोजित शिविर में एएनएम की छात्राओं ने छात्रावास के भवन की जर्जर स्थिति से स्वास्थ्य मंत्री को अवगत कराया, जिस पर मंत्री डॉ. रावत ने भवन को ठीक करने के लिए दस लाख रुपए देने की घोषणा की।

मुख्य विकास अधिकारी गढ़वाल प्रशांत कुमार आर्य की अध्यक्षता में आयोजित शिविर में कुल 24 शिकायत प्राप्त हुई, जिनमें से अधिकांश शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया। शिविर में विद्युत, जल, सड़क, आदि प्रमुख समस्या से अवगत कराया गया। इस मौके पर स्वास्थ्य विभाग, कृषि, पशुपालन, उद्यान, पर्यटन, वन, समाज कल्याण, सहित 18 से अधिक विभागों ने प्रतिभाग कर जन समस्या का निस्तारण किया।

शिविर में डॉ. रावत ने कहा कि आमजन लोगों की समस्याओं के लिए शिविर का आयोजन किया गया, जिससे लोगों की समस्याओं का मौके पर निस्तारण किया जा सकेगा। उन्होंने कहा कि जनपद के हर ब्लॉक स्तर पर भी बहुउद्देश्यीय शिविरों का आयोजन किया जाएगा, जिससे लोगों को मुख्यालय के चक्कर नही काटने पड़ेंगे। उन्होंने खंड विकास अधिकारी को निर्देशित किया कि खिर्सू विकासखंड के लोगों को उज्ज्वला कनेक्शन, विद्युत कनेक्शन, शौचालय से विहीन लोगों को चिन्हित कर योजना का लाभ देने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार लगातार जनता की हितों में कार्य कर रही है। खिर्सू में डिग्री कॉलेज कुछ दिनों में प्रारंभ हो जायेगा। राज्य से उड़ान योजना के तहत प्रदेश के 7 शहरों के लिए उड़ान योजना के तहत हेली सेवा प्रारंभ की जा चुकी है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा 270 स्वास्थ्य जांचे मुफ्त में की जायेंगी, चिकित्सालयों में मरीजों को मुफ्त में दवाईंयां दी जायेगी। खुशियों की सवारी योजना लांच की गई है, जिसके तहत 102 नम्बर पर कॉल कर गर्भवती महिला को घर से अस्पताल तथा अस्पताल से घर तक मुफ्त में लाया ले जाया जायेगा। इसके साथ ही अब डाइलिसिस भी मुफ्त में होगा।

मुख्य विकास अधिकारी प्रशांत कुमार आर्य ने बताया कि विभागों के स्टॉलों पर आयी अधिकतर शिकायतों का निस्तारण मौके पर ही किया गया। जबकि कुछ विभागों से सबंधित शिकायतें उन्हें प्रेषित कर निर्देशित किया गया है कि शिकायतों शीघ्र निस्तारण करें। आयोजित बहुउद्देशीय शिविर में 18 लोगों को कोविड-19 वेक्सीन लगाई गयी। जबकि 30 से अधिक लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। समाज कल्याण विभाग ने 12 आवेदन वितरित किये। आधार कार्ड के स्टॉल पर 15 से अधिक लोगों ने पंजीकरण, शिविर में लगभग 125 लाभार्थियों को लाभान्वित किया गया। मुख्य विकास अधिकारी ने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि शिकायतों का तत्काल निस्तारण करें व संबंधित शिकायतकर्ता को भी जानकारी उपलब्ध कराएं। इस तरह के शिविर सभी विकास खंडों में आयोजित किये जाएंगे, जिससे आम जनमानस की समस्याओं का समाधान किया जा सकेगा।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles