मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शनिवार देर शाम गढ़ी केंट स्थित 127 इंफेंट्री बटालियन टेरिटोरियल आर्मी कैंपस में आयोजित टेरिटोरियल आर्मी डे समारोह में शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर सेना के अधिकारियों एवं जवानों को बधाई दी। मुख्यमंत्री ने जवानों के बीच जाकर उनसे बातचीत की तथा सांस्कृतिक संध्या में जवानों के साथ आयोजित गीत-संगीत के कार्यक्रम में भी हिस्सा लिया।




मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि टेरिटोरियल आर्मी के जवान पर्यावरण संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण कार्य कर रहे हैं। हमारे जवान देश की सीमाओं की सुरक्षा के साथ प्रकृति को सजाने का भी कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पर्यावरण के प्रति जागरूकता समय की जरूरत भी है।
जब सीएम धामी ने गाया ‘बेडू पाको बारामासा’
Uttarakhand | टेरीटोरियल आर्मी डे पर आयोजित रंगारंग कार्यक्रम में फौजियों के साथ सीएम पुष्कर सिंह धामी ने भी गाया 'बेडू पाको बारामासा'। @pushkardhami pic.twitter.com/NjpFaCRpSm
— Hill Mail (@hillmailtv) October 9, 2021
इस अवसर पर जीओसी सब एरिया मेजर जनरल संजीव खत्री, टेरिटोरियल आर्मी के कमांडिंग आफिसर कर्नल रोहित श्रीवास्तव, कर्नल जोयदास गुप्ता, ले. कर्नल नवीन पंवार सहित अन्य सैन्य अधिकारी एवं सेना के जवान उपस्थित थे।


Leave a comment