Saturday , 5 September 2026
Home देश-विदेश लेफ्टिनेंट जनरल (रिटा.) अनिल भट्ट बने भारतीय अंतरिक्ष संघ के महानिदेशक, 11 अक्टूबर को पीएम मोदी करेंगे शुभारंभ
देश-विदेशशिखर पर उत्तराखंडीहमारी फ़ौज

लेफ्टिनेंट जनरल (रिटा.) अनिल भट्ट बने भारतीय अंतरिक्ष संघ के महानिदेशक, 11 अक्टूबर को पीएम मोदी करेंगे शुभारंभ

भारत को अंतरिक्ष के क्षेत्र में आत्मनिर्भर, तकनीकी रूप से उन्नत और एक अग्रणी देश बनाने में मदद करने के लिए भारतीय अंतरिक्ष संघ (आईएसपीए) का गठन किया गया है। सैन्य सचिव के पद से सेवानिवृत्त हुए लेफ्टिनेंट जनरल एके भट्ट को इस संघ का महानिदेशक बनाया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 11 अक्टूबर, 2021 को सुबह 11 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से भारतीय अंतरिक्ष संघ (आईएसपीए) का शुभारंभ करेंगे। वह इस ऐतिहासिक अवसर पर अंतरिक्ष उद्योग के प्रतिनिधियों के साथ संवाद भी करेंगे। लार्सन एंड टुब्रो के वरिष्ठ कार्यकारी वाइस प्रेसीडेंट डिफेंस जयंत पाटिल को इसका पहले चेयरमैन बनाया गया है। भारतीय एयरटेल के चीफ रेग्यूलेटरी ऑफीसर राहुल वत्स को इस वाइस चेयरमैन बनाया गया है।

आईएसपीए के डीजी बनाए गए लेफ्टिनेंट जनरल (रिटा.) एके भट्ट के मुताबिक, ‘हम वास्तव में माननीय प्रधानमंत्री द्वारा लांच समारोह की शोभा बढ़ाने और भारत के अंतरिक्ष उद्योग के विकास एवं हमारे देश को अंतरिक्ष के क्षेत्र में एक वैश्विक लीडर बनाने के उनके दृष्टिकोण को रेखांकित करने पर गौरवान्वित हैं।’

क्या है भारतीय अंतरिक्ष संघ

आईएसपीए अंतरिक्ष और उपग्रह कंपनियों का प्रमुख उद्योग संघ है, जो भारतीय अंतरिक्ष उद्योग की सामूहिक आवाज बनने की आकांक्षा रखता है। आईएसपीए संबंधि‍त नीतियों की हिमायत करेगा और इसके साथ ही सरकार एवं उसकी एजेंसियों सहित भारतीय अंतरिक्ष क्षेत्र के सभी हितधारकों के साथ अपना जुड़ाव सुनिश्चित करेगा। प्रधानमंत्री के ‘आत्मनिर्भर भारत’ दृष्टिकोण को रेखांकित करते हुए आईएसपीए भारत को आत्मनिर्भर, तकनीकी रूप से उन्नत और अंतरिक्ष क्षेत्र में एक अग्रणी देश बनाने में मदद करेगा।

आईएसपीए का प्रतिनिधित्व अंतरिक्ष और उपग्रह प्रौद्योगिकियों में उन्नत क्षमताएं रखने वाली प्रमुख देशी कंपनियों के साथ-साथ वैश्विक कंपनियां भी करती हैं। आईएसपीए के संस्थापक सदस्यों में लार्सन एंड टुब्रो, नेल्को (टाटा ग्रुप), वनवेब, भारती एयरटेल, मैपमायइंडिया, वालचंदनगर इंडस्ट्रीज और अनंत टेक्नोलॉजी लिमिटेड शामिल हैं। इसके अन्य प्रमुख सदस्यों में गोदरेज, ह्यूजेस इंडिया, अजि‍स्ता-बीएसटी एयरोस्पेस प्राइवेट लिमिटेड, बीईएल, सेंटम इलेक्ट्रॉनिक्स, मैक्सार इंडिया शामिल हैं। (आईएसपीए की कवर फोटो पीटीआईः साभार)

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles