डोईवाला की दूधली ग्राम सभा में 74 घरों को एक रुपये में मिला पानी का कनेक्शन, केंद्रीय जलशक्ति मंत्री प्रह्लाद पटेल ने त्रिवेंद्र सिंह के काम को सराहा

डोईवाला की दूधली ग्राम सभा में 74 घरों को एक रुपये में मिला पानी का कनेक्शन, केंद्रीय जलशक्ति मंत्री प्रह्लाद पटेल ने त्रिवेंद्र सिंह के काम को सराहा

प्रह्लाद पटेल ने कहा, पानी की गुणवत्ता जांचने के लिए उत्तराखंड में पर्याप्त प्रयोगशालाएं। पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह बोले, उत्तराखंड देश का पहला ऐसा राज्य जहां जल जीवन मिशन के तहत मात्र ₹1 में सरकार पानी का कनेक्शन घर-घर पहुंचा रही है।

उत्तराखंड के देहरादून के डोईवाला विधानसभा की दूधली ग्राम पंचायत में जल जीवन मिशन के अंतर्गत अनुरक्षण खंड उत्तराखंड जल संस्थान देहरादून की ओर से 126.80 लाख रुपये की लागत से पेयजल योजना का सुदृढ़ीकरण किया गया है। केंद्रीय जल शक्ति राज्यमंत्री प्रहलाद पटेल, उत्तराखंड के पेयजल मंत्री बिशन सिंह चुफाल और पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने शनिवार को इसका लोकार्पण किया। दूधली ग्रामसभा इसलिए भी चर्चा में है क्योंकि यहां 74 परिवार को एक रुपये में पानी का कनेक्शन मिला है। इस योजना की शुरुआत त्रिवेंद्र सिंह रावत के मुख्यमंत्री रहते हुई थी। खुद पीएम नरेंद्र मोदी ने इस योजना के लिए त्रिवेंद्र सिंह रावत को जमकर प्रशंसा की थी।

 

शनिवार को यहां आयोजित कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय जलशक्ति मंत्री प्रह्लाद सिंह पटेल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में असंभव से असंभव कार्यों को संभव किया जा रहा है। भाजपा की सरकार पंक्ति के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति की चिंता करती है। 15 अगस्त 2019 को जब जलजीवन मिशन की घोषणा हुई थी, इस राज्य में 8 प्रतिशत लोगों के घर में पानी था। आज 47 प्रतिशत घरों तक सीधे पानी पहुंच गया है। लक्ष्य है कि 100 प्रतिशत घरों तक पानी पहुंचे। चुनौती है, लेकिन इसके बावजूद भारत सरकार ने अपना लक्ष्य नहीं बदला। 2021 तक जिन राज्यों को हर घर तक पानी पहुंचाना था, उनमें चार राज्य गोवा, तेलंगाना, लक्ष्यद्वीप और पुड्डुचेरी। इन राज्यों ने अपने समय से पहले अपने लक्ष्य को पूरा किया। 2022 में उत्तराखंड के लिए यह लक्ष्य है, बीच में चुनाव भी है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में पानी की गुणवत्ता जांचने के लिए प्रयोगशालाओं की पूरी व्यवस्था त्रिवेंद्र सिंह के कार्यकाल में ही हो गई थी। यहां 13 जिले हैं और 27 प्रयोगशालाएं है। एक प्रदेश स्तर की, 13 जिला स्तर की और 13 अन्य छोटे स्तर की हैं। अब कहा जा रहा है कि ब्लॉक स्तर पर क्यों नहीं हैं तो इसके लिए राज्य के पेयजल मंत्री ने कहा कि स्कूलों में मौजूद प्रयोगशालाओं को हम जल्द ही अपग्रेड करके ऐसा कर देंगे। ताकि पानी की गुणवत्ता बनी रहे।

इससे पहले, पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह ने कहा कि उत्तराखंड देश का एकमात्र राज्य है जहां ₹1 में पानी का कनेक्शन घर-घर तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया और हमारी सरकार इसे अपने तय समय से पहले पूरा करेगी। अब तक राज्य में लगभग 6.50 लाख से अधिक कनेक्शन दिए जा चुके हैं। देहरादून जिले में 100% लोगों को कनेक्शन देने का काम किया गया है। आज हम 47% पर पहुंचे हैं। 100% का टारगेट प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिया है, उसको समय से पहले हमारी सरकार पूरा करेगी।

Image

Image

पूर्व सीएम ने कहा कि देश में कानून-व्यवस्था के हिसाब से देवभूमि उत्तराखंड को नंबर वन का खिताब मिला है। ऊर्जा की बचत में, ऊर्जा के उपयोग में, ऊर्जा के कनेक्शन देने में देश में उत्तराखंड नंबर वन है। ऐसे ही स्वास्थ्य के क्षेत्र में भी उत्तराखंड ने अटल आयुष्मान योजना प्रदेश के सभी लोगों के लिए लागू की है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड देश का एकमात्र राज्य है, जहां स्वास्थ्य के क्षेत्र में हमने आयुष्मान भारत योजना को एक कदम आगे बढ़ाकर इसे अटल आयुष्मान योजना का नाम दिया और पूरे प्रदेश वासियों के लिए लागू करवाया। आज इस योजना से लगभग 3.50 लाख से अधिक बार लोग मुफ्त उपचार ले चुके हैं और इसपर सरकार का लगभग 4.70 अरब के ऊपर का खर्च आ चुका है। कार्यक्रम के बाद केंद्रीय राज्य मंत्री प्रह्लाद सिंह पटेल, पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, कैबिनेट मंत्री बिशन सिंह चुफाल ने पंचायत घर में वृक्षारोपण भी किया गया।

कार्यक्रम में पूर्व राज्य मंत्री करण वोहरा, ब्रजभूषण गैरोला, माजरी ग्रांट मंडल अध्यक्ष राजकुमार राज, भाई ललित पंत, भाजपा के पूर्व महामंत्री संजीव लोधी, श्रीमती नगीना रानी, राकेश लोधी, नरेंद्र नेगी के अलावा स्थानीय लोग मौजूद थे।

 

Hill Mail
ADMINISTRATOR
PROFILE

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked with *

विज्ञापन

[fvplayer id=”10″]

Latest Posts

  • यमकेश्वर के लाल और उत्तराखंड के गौरव पत्रकार मनजीत नेगी सीडीएस कमेंडेशन पत्र से हुए सम्मानित

    यमकेश्वर के लाल और उत्तराखंड के गौरव पत्रकार मनजीत नेगी सीडीएस कमेंडेशन पत्र से हुए सम्मानित0

    सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने आजतक के कार्यकारी संपादक मनजीत नेगी को चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ कमेंडेशन मेडल और प्रशंसा पत्र से किया सम्मानित, आजतक के कार्यकारी संपादक मनजीत नेगी को रक्षा क्षेत्र में उनकी निर्भीक पत्रकारिता के लिए चीफ ऑफ़ डिफेंस स्टाफ़ कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया गया। सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित होने वाले ये देश के एक मात्र रक्षा पत्रकार हैं। सीडीएस ऑफ़ डिफेंस स्टाफ़ जनरल अनिल चौहान ने ३० मई को सेवानिवृत होने से पूर्व कई तीनों सेनाओं के कई अधिकारियों और जवानों को सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया। सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने सेनाओं के अलावा समाज के अलग अलग क्षेत्रों में बेहतरीन कार्य करने वाले कुछ चुनिंदा लोगों को सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया। मनजीत नेगी उनमें से एक हैं। मनजीत नेगी पत्रकारिता के क्षेत्र में। पिछले 25 साल से कार्यरत हैं।

    READ MORE
  • अंडमान में मानसून की दस्तक, उत्तर भारत में लू का कहर; 22 मई तक हीटवेव का अलर्ट

    अंडमान में मानसून की दस्तक, उत्तर भारत में लू का कहर; 22 मई तक हीटवेव का अलर्ट0

    देश में मौसम ने दो अलग-अलग रंग दिखाने शुरू कर दिए हैं। एक ओर दक्षिण-पश्चिम मानसून ने अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में दस्तक देकर बारिश की उम्मीद जगा दी है, वहीं दूसरी ओर उत्तर और मध्य भारत के कई राज्य भीषण गर्मी और लू की चपेट में हैं। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों में 22 मई तक लू चलने का अलर्ट जारी किया है।

    READ MORE
  • ऑपरेशन सिंदूर का शेर: स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की वीरता ने दुश्मन के दिल में पैदा किया खौफ

    ऑपरेशन सिंदूर का शेर: स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की वीरता ने दुश्मन के दिल में पैदा किया खौफ0

    भारतीय वायुसेना के जांबाज योद्धाओं की बहादुरी की कहानियां हमेशा देशवासियों के भीतर गर्व और राष्ट्रभक्ति की भावना जगाती रही हैं। ऐसी ही एक प्रेरणादायक कहानी है स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की, जिन्होंने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान अदम्य साहस, असाधारण नेतृत्व और अद्भुत युद्ध कौशल का परिचय देकर भारतीय वायुसेना का मान बढ़ाया। दुश्मन के इलाके में आधी रात को अंजाम दिए गए इस बेहद जोखिम भरे मिशन में उन्होंने जिस धैर्य और सटीकता के साथ कार्रवाई की, वह आज भारतीय सैन्य इतिहास में वीरता की मिसाल बन चुकी है।

    READ MORE

Follow Us

Previous Next
Close
Test Caption
Test Description goes like this