उत्तराखंड में पश्चिमी विक्षोभ ने अचानक बदला मौसम, दो दिन लगातार बारिश, कुमाऊं क्षेत्र में होगा ज्यादा असर

उत्तराखंड में पश्चिमी विक्षोभ ने अचानक बदला मौसम, दो दिन लगातार बारिश, कुमाऊं क्षेत्र में होगा ज्यादा असर

अगले दो दिन तक उत्तराखंड के चारधाम सहित अधिकांश पर्वतीय क्षेत्रों में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है । मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आपदा प्रबंधन विभाग, पुलिस प्रशासन और सभी जिलाधिकारियों को अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए हैं।


उत्तराखंड में कई दिन तक बारिश में आए विराम के बाद मौसम ने अचानक करवट बदली और रविवार अल सुबह से पूरे प्रदेश में बारिश हो रही है। मौसम विभाग के मुतातिब पश्चिमी विक्षोभ के चलते राज्य में मौसम में ये बदलाव आया है। अगले दो दिन तक उत्तराखंड के चारधाम सहित अधिकांश पर्वतीय क्षेत्रों में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है । मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आपदा प्रबंधन विभाग, पुलिस प्रशासन और सभी जिलाधिकारियों को अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए हैं।

मौसम विभाग के अनुसार, कुमाऊं क्षेत्र में कई जगहों पर बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। देहरादून मौसम केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह ने 15 अक्टूबर को यह पूर्वानुमान दे दिया था कि राज्य में 17 और 18 अक्टूबर को मौसम करवट बदलेगा। उन्होंने कहा कि पश्चिमी विक्षोभ के मजबूत होने के चलते उसमें काफी गतिविधियां देखने को मिल रही हैं। इसके चलते प्रदेश में कुछ जगह सामान्य बारिश जबकि कई जगह भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। 18 तारीख को कुमाऊं क्षेत्र में बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। कई जगह तेज हवाओं के साथ ओले भी गिर सकते हैं।

उत्तराखंड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, आपदा प्रबंधन विभाग ने इस चेतावनी को देखते हुए सभी स्थानीय निवासियों और यात्रियों से सतर्कता बरतने, नदी नालों से दूरी बनाने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की है । उत्तराखंड की यात्रा पर आ रहे यात्रियों और यात्रा कर रहे यात्रियों से भी अनुरोध है कि बे मौसम की चेतावनी को देखते हुए अपनी यात्रा की योजना बनाएं। प्रयास करें कि इस अवधि में यात्रा करने से बचें।

सीएम धामी ने मुख्य सचिव को दिए जरूरी निर्देश

 

प्रदेश में हो रही भारी बारिश को देखते हुए सीएम धामी ने मुख्य सचिव डा. एस एस संधु से फोन पर प्रदेश की स्थिति की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि पुलिस, एसडीआरएफ और अन्य संबंधित कार्मिकों को संवेदनशील स्थानों पर हाई अलर्ट रखा जाए। कहीं भी कोई घटना होती है तो रेस्पोंस टाइम कम से कम होना चाहिए। जरूरत होने पर प्रभावितों को तत्काल राहत मिले। चार धाम यात्रा मार्ग पर भी विशेष ध्यान रखा जाए। चार धाम यात्रियों, पर्यटकों से भी सावधानी बरतने की अपील कर ली जाए। मुख्यमंत्री धामी अयोध्या के दो दिवसीय भ्रमण पर हैं। वे रविवार दोपहर तक देहरादून लौट आएंगे।

 

Hill Mail
ADMINISTRATOR
PROFILE

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked with *

विज्ञापन

[fvplayer id=”10″]

Latest Posts

  • यमकेश्वर के लाल और उत्तराखंड के गौरव पत्रकार मनजीत नेगी सीडीएस कमेंडेशन पत्र से हुए सम्मानित

    यमकेश्वर के लाल और उत्तराखंड के गौरव पत्रकार मनजीत नेगी सीडीएस कमेंडेशन पत्र से हुए सम्मानित0

    सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने आजतक के कार्यकारी संपादक मनजीत नेगी को चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ कमेंडेशन मेडल और प्रशंसा पत्र से किया सम्मानित, आजतक के कार्यकारी संपादक मनजीत नेगी को रक्षा क्षेत्र में उनकी निर्भीक पत्रकारिता के लिए चीफ ऑफ़ डिफेंस स्टाफ़ कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया गया। सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित होने वाले ये देश के एक मात्र रक्षा पत्रकार हैं। सीडीएस ऑफ़ डिफेंस स्टाफ़ जनरल अनिल चौहान ने ३० मई को सेवानिवृत होने से पूर्व कई तीनों सेनाओं के कई अधिकारियों और जवानों को सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया। सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने सेनाओं के अलावा समाज के अलग अलग क्षेत्रों में बेहतरीन कार्य करने वाले कुछ चुनिंदा लोगों को सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया। मनजीत नेगी उनमें से एक हैं। मनजीत नेगी पत्रकारिता के क्षेत्र में। पिछले 25 साल से कार्यरत हैं।

    READ MORE
  • अंडमान में मानसून की दस्तक, उत्तर भारत में लू का कहर; 22 मई तक हीटवेव का अलर्ट

    अंडमान में मानसून की दस्तक, उत्तर भारत में लू का कहर; 22 मई तक हीटवेव का अलर्ट0

    देश में मौसम ने दो अलग-अलग रंग दिखाने शुरू कर दिए हैं। एक ओर दक्षिण-पश्चिम मानसून ने अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में दस्तक देकर बारिश की उम्मीद जगा दी है, वहीं दूसरी ओर उत्तर और मध्य भारत के कई राज्य भीषण गर्मी और लू की चपेट में हैं। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों में 22 मई तक लू चलने का अलर्ट जारी किया है।

    READ MORE
  • ऑपरेशन सिंदूर का शेर: स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की वीरता ने दुश्मन के दिल में पैदा किया खौफ

    ऑपरेशन सिंदूर का शेर: स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की वीरता ने दुश्मन के दिल में पैदा किया खौफ0

    भारतीय वायुसेना के जांबाज योद्धाओं की बहादुरी की कहानियां हमेशा देशवासियों के भीतर गर्व और राष्ट्रभक्ति की भावना जगाती रही हैं। ऐसी ही एक प्रेरणादायक कहानी है स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की, जिन्होंने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान अदम्य साहस, असाधारण नेतृत्व और अद्भुत युद्ध कौशल का परिचय देकर भारतीय वायुसेना का मान बढ़ाया। दुश्मन के इलाके में आधी रात को अंजाम दिए गए इस बेहद जोखिम भरे मिशन में उन्होंने जिस धैर्य और सटीकता के साथ कार्रवाई की, वह आज भारतीय सैन्य इतिहास में वीरता की मिसाल बन चुकी है।

    READ MORE

Follow Us

Previous Next
Close
Test Caption
Test Description goes like this